
प्रयागराज। Social Work: अखिल भारतीय महिला परिषद सुबोधिनी सिटी ब्रांच ने गर्मी में राहत के लिए पथिको को नींबू शरबत स्वदेशी पेय पदार्थ और सर ढकने के लिए गमछे का वितरण किया। लोगों ने शरबत ग्रहण कर के गर्मी से राहत और गमछा से अपने सर को ढक कर प्रसन्नचित्त हो गए।
इसे भी पढ़ें- SIR Abhiyan: मण्डलायुक्त प्रयागराज ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, SIR पर लिया फीडबैक
संस्था की संरक्षिका जमुनोत्री गुप्ता ने विशेष सहयोग किया। उन्होंने कहा कि गर्मी से राहत के लिए जल और गमछा दोनों महत्वपूर्ण है। संस्था की अध्यक्ष नीतू केसरवानी ने प्रयास किया कि अधिक से अधिक लोग शरबत और गमछा प्राप्त कर सकें।
उक्त कार्यक्रम सचिव श्रीमती शालिनी गुप्ता की व्यवस्था व रश्मि गुप्ता और अल्पना सिंहरहीं के संयोजन में किया गया। संस्था की मीडिया प्रभारी डॉक्टर रश्मि शुक्ला ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस मौके पर सहयोगी के रूप में प्रमुख रूप से कोमल, सुधा, ज्योति, मनीषा, नीरजा, श्वेता, शालिनी,मधु, स्मिता,अनुश्री, निर्मला, सविता,हेमा, राधा, अमृता, कविता, पुनीता रही।
इसे भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025: नेहरु-गांधी को भी पसंद थी प्रयागराज की ये कचौरी, अब महाकुंभ में लगेगा स्टॉल






Users Today : 17

