
-
NMO के तत्वावधान में आयोजित हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
प्रतापगढ़। Health Camp: राष्ट्रीय चिकित्सक संगठन काशी प्रांत तत्वावधान में राजगढ़ के धारुपुर पंचायत भवन परिसर में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय चिकित्सक संगठन काशी प्रांत के प्रांतीय संयुक्त सचिव अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. जेपी वर्मा व भीलमपुर प्रधान सुनील यादव ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।
स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे भारी संख्या में लोगों को अर्थों विशेषज्ञ डॉ. जेपी वर्मा,स्त्री प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सुचिता मौर्या, डॉ. सचिन मौर्य सहित अन्य चिकित्सकों ने मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयां दी।

इस मौके पर संगठन के प्रांतीय संयुक्त सचिव डॉ. जेपी वर्मा ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह देते हुए कहा कि हमें छोटी छोटी बिमारिया को नजर अंदाज नहीं करना चाहिये,जबकि समय रहते जांच व इलाज कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में लोग बहुत जरूरी समझे तब ही घर से बाहर निकले,नहीं तो घर कूलर और पंखा चलाकर कमरे में रहें।

उल्टी दस्त होने पर नीबू,नमक और चीनी का घोल बनाकर पीना चाहिए। इस मौके पर शिविर के संयोजक भीलमपुर प्रधान सुनील यादव ने कहा कि एनएमओ के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में बेहद लाभकारी साबित होते हैं। इस दौरान प्रमुख रूप से अधिवक्ता शिवेश शुक्ल,रोहित सिंह,संतोष यादव,उषा देवी,विमला देवी,विनोद श्रीवास्तव, श्रवण यादव, संजय गुप्ता, सूरज, अखिलेश, आनंद कुमार तिवारी सहित आदि मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें- Court News: प्रतापगढ़ में बदला कोर्ट का समय






Users Today : 32

