
Hindu Dharm: सनातन धर्म बीते कई वर्षों से दुनिया भर में तेजी से फ़ैल रहा है। वैष्णव और शैव परंपराओं को मानने वाले लोग हिंदू धर्म की शाखा को दुनिया के कोने-कोने तक फैलाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। यह सिलसिला आज भी अनवरत जारी है। ऐसी कई महान हस्तियां हैं जिन्होंने दूसरे धर्मों को छोड़कर खुशी-खुशी हिंदू धर्म स्वीकार कर लिया है। विदेशों की बात करें तो अफ्रीका के एक देश में हिंदू धर्म तेजी से फैल रहा है। आइए जानते हैं कि वह कौन सा देश है जहां हिन्दू धर्म तेजी से बढ़ रहा है।
इसे भी पढ़ें- Dev Diwali 2024 date: कब है देव दिवाली और क्या है इसकी मान्यता, यहां जानें
हिंदू संगठनों का है अहम रोल
बता दें कि सनातन धर्म दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा धर्म माना जाता है, जिसे हिंदु धर्म भी कहते हैं। वैसे तो भारत में सबसे ज्यादा हिंदू आबादी है, लेकिन यूनेस्को की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अफ्रीकी देश घाना में हिंदू आबादी तेजी से बढ़ रही है। घाना में सबसे बड़ी धार्मिक आबादी ईसाई और मुस्लिम की हैं, लेकिन घाना में आप्रवासियों और नए परिवर्तित घाना वासियों की संख्या में इजाफा होने की वजह से हिंदू आबादी में तेजी से इजाफा हो रहा है। स्वामी घनानन्द सरस्वती के नेतृत्व में घाना हिंदू मठ घाना में सक्रिय है और हिन्दू धर्म का प्रचार प्रसार कर रहा है। घाना में सक्रिय संगठन जैसे सत्य साईं संगठन, आनंद मार्ग और ब्रह्माकुमारीज़ भी हिंदू धर्म के प्रसार में बढ़ चढ़ के योगदान देते हैं।
घाना में हिंदू धर्म का उदय
बताया जाता है कि घाना में हिंदू धर्म अचानक से विकसित नहीं हुआ बल्कि इसके पीछे उन संगठनों की कड़ी मेहनत है जिन्होंने लोगों को हिंदू धर्म की विशेषताएं बताई और जिस वजह से अफ़्रीकी लोगों में हिंदू धर्म के प्रति सम्मान उत्पन्न हुआ और उनका झुकाव हिन्दू धर्म के प्रति हुआ।
एक रिपोर्ट के मुताबिक 1947 के बाद घाना में हिंदू धर्म की शुरुआत हुई। सिंधी लोग 1970 के दशक में यहां हिंदू धर्म लेकर आए, जब भारत के विभाजन के बाद सिंधी समुदाय के कुछ लोग यहां आकर बस गए। इसके बाद, घाना में स्वामी घनानंद सरस्वती के हिंदू मठ और इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) ने हिंदू धर्म के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। घाना में रहने वाले भारतीय मूल के हिंदू अफ़्रीकी हिंदू मठसे काफ़ी जुड़ाव महसूस करते हैं और यहां के कार्यक्रमों में लगातार शामिल होते रहते हैं।
हिन्दू देवी-देवताओं के साथ मन्दिरों में स्थापित है ईसा मसीह की प्रतिमा
स्वामी घनानंद सरस्वती ने घाना में पांच मंदिरों की स्थापना की, जो अफ्रीकी हिंदू मठ (एएचएम) की आधारशिला हैं। यह मंदिर याहं आज भी विद्यमान हैं। यहां के मंदिर की सबसे खास बात यह है कि यहां शिव-पार्वती, गणेश, काली, राम और कृष्ण के साथ-साथ ईसा मसीह की प्रतिमा भी स्थापित है।।
इसे भी पढ़ें-पितृपक्ष में अगर सपने में दिख जाएं ये पांच चीजें, तो समझ लीजिए मिल गया पूर्वजों का आशीर्वाद






Users Today : 1

