
यूथ एक्टिविटी क्लब के नाम रहा शनिवार
अम्बिकापुर। Youth Activity Club: श्री साई बाबा आदर्श महाविद्यालय में शनिवार को यूथ एक्टिविटी क्लब के तत्वावधान में एआई: मानव क्षमता का साथी रचनात्मकता का विकल्प नहीं विषय पर स्पीच कम्पटीशन आयोजित हुआ। विद्यार्थियों ने वर्तमान की जरूरत और भविष्य की इबारत को एक साथ प्रस्तुत किया।
इसे भी पढ़ें- Poster Competition: पोस्टरों पर दिखी रंगों से सजी सबला
विज्ञान का विकास और मानवीय भविष्य

विद्यार्थियों के ओजस्वी शब्दों में विज्ञान का विकास और मानवीय भविष्य नजर आया। प्रत्येक प्रतियोगी का निर्धारित समय में अपने विषय की प्रस्तुति करना था जो लाजवाब रहा। यूथ एक्टिविटी क्लब प्रभारी डॉ. डाली शर्मा के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता के निर्णायकों में कम्पयूटर एंड आईटी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार गुप्ता, आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. शैलेष देवांगन शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिनेश शाक्य तथा डॉ. श्रीराम बघेल रहे।
निबंध प्रतियोगिता में दिखा स्वदेशी नवाचार

यूथ एक्टिविटी क्लब के तत्वावधान में स्वदेशी नवाचार ही विकसित राष्ट्र की आधारशिला है, विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें युवाओं ने भारतीय ज्ञान परम्परा के विविध आयाम को प्रस्तुत किया। छात्राओं ने शिक्षा, आत्मविश्वास, स्वतंत्रता को विषय बनाया। स्वदेशी नवाचार को प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर इंडिया ऑफ माय ड्रीम्स विषय पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई। यूथ एक्टिविटी के सदस्य डॉ. जगमीत कौर, तूलिका सिन्हा, डॉ. कंचन साहू, सगुफ्ता नाज तथा दीपा तिवारी ने सहयोग किया।
इसे भी पढ़ें- Rakshabandhan 2026: सैनिकों के कलाइयों पर सजेंगी अम्बिकापुर की राखियां








Users Today : 52

