Home » स्वास्थ्य » Health Tips: सेहत है तो जीवन है, साई कॉलेज में असीम सहगल ने बताए सेहतमंद रहने के मंत्र

Health Tips: सेहत है तो जीवन है, साई कॉलेज में असीम सहगल ने बताए सेहतमंद रहने के मंत्र

[the_ad id="14540"]
sehat_asim_sehgal
  • साई कॉलेज में स्किल डेवलपमेंट के तहत विद्यार्थियों को दिये टिप्स

अम्बिकापुर। Health Tips:  सेहत से ही समृद्धि है और सेहत है तो जीवन है।आपकी सेहत अच्छी है, तो दुनिया आपके लिए है और सेहत ठीक नहीं है तो आप पाबंदियों से गुजरेंगे। यह बातें सोमवार को श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्किल डेवलपमेंट के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान हेल्थ वेलनेस विशेषज्ञ असीम सहगल ने कही।

इसे भी पढ़ें- Rakshabandhan 2026: सैनिकों के कलाइयों पर सजेंगी अम्बिकापुर की राखियां

खान पान को रखें बेहतर

उन्होंने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हृदय , फेफड़ा, किडनी, दिमाग को मिलने वाली खुराक और उसकी सेहत के बारे में बताया। वेलनेस और सीकनेस दो अलग-अलग स्थितियां है। हमें अच्छा रहना है और सके लिए खान-पान बेहतर होना चाहिए।

Health Wellness Expert

उन्होंने बताया कि आपके शरीर के वजन के अनुसार पेयजल की आवश्यकता है। प्रत्येक 20 किलोग्राम के लिए एक लीटर पानी का मानक है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि लाइफ स्टाइल तेजी से बदल रही है। ऐसे में शरीर के लिये प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट की मात्रा समय पर जरूरी है।

Health Wellness Expert

भोजन में फल, सब्जी, बीज, सलाद की मात्रा होनी ही चाहिए। उन्होंने भारत में बढ़ती मधुमेह रोगियों की संख्या पर चिंता जताया और कहा कि इसे संतुलित भोजना से सुधारा जा सकता है। हृदय का रक्त प्रवाह, धमनियों के कार्य की गहन जानकारी विद्यार्थियों के लिए रोमांचक रही।

स्क्रीन टाइम बढ़ना घातक

Health Wellness Expert

इससे पहले अतिथियों ने मां सरस्वती और श्री साई नाथ की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर व्याख्यान का शुभारंभ किया। अतिथियों को स्वागत पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया गया। विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि स्क्रिन टाइम लगातार बढ़ना सेहत के लिए घातक है।

जो समय सेहत के लिए दिया जाना चाहिए, उसे हम सोशल साइटों पर गुजार रहे हैं। डॉ. श्रीवास्तव ने बेहतर सेहत के लिए श्रेष्ठ दिनचर्या अपनाने का सभी से आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान सभी प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Youth Activity Club: स्पीच में दिखा भविष्य, तो निबंध में विकसित भारत

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?