Home » राजनीति » तकनीकी खराबी की वजह से देवघर एयरपोर्ट पर रुका पीएम मोदी का विमान

तकनीकी खराबी की वजह से देवघर एयरपोर्ट पर रुका पीएम मोदी का विमान

[the_ad id="14540"]

नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के कारण उन्हें कुछ देर के लिए देवघर हवाईअड्डे पर रुकना पड़ा। नतीजा ये हुआ कि प्रधानमंत्री मोदी की दिल्ली वापसी में थोड़ी देरी हो गई। बता दें कि चुनावी राज्य झारखंड के दौरे पर गए प्रधानमंत्री मोदी न बिरसा मुंडा के जन्मदिवस पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के एक कार्यक्रम को संबोधित किया। जानकारी के मुताबिक, जब प्रधानमंत्री मोदी वापस लौटे तो उनके हवाई जहाज में तकनीकी खराबी आ गई।

इसे भी पढ़ें-कांग्रेस का बड़ा आरोप, झारखंड में राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को नहीं मिली ATC को अनुमति, जानें क्या है पूरा मामला

जमुई के लोगों को दी 6,640 की सौगात

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी आज जमुई में बिरसा मुंडा के सम्मान में स्मारक सिक्का और डाल टिकट जारी किया। इस मौके पर उन्होंने आदिवासी समुदायों को सशक्त बनाने और क्षेत्र के ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास के उद्देश्य से 6,640 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। केन्द्रीय खाद्य उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री मोदी के दौरे पर उत्साह जताया है। बता दें कि पासवान दो बार जमुई से  लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं।

इसे भी पढ़ें- Birsa Munda Birth Aanniversary: अब ‘बिरसा मुंडा चौक’ के नाम से जाना जायेगा दिल्ली का सराय काले खां चौक

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?