Home » मनोरंजन » Aishwarya Rai Divorce: ऐश्वर्या राय ने शेयर किया वीडियो, कहा- ‘अपने लिए स्टैंड लें’

Aishwarya Rai Divorce: ऐश्वर्या राय ने शेयर किया वीडियो, कहा- ‘अपने लिए स्टैंड लें’

News Portal Development Companies In India

Aishwarya Rai Divorce: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। उनकी निजी जिंदगी को लेकर काफी समय से कई तरह की चर्चा हो रही है। दरअसल, अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक लेने की खबरें आ रही हैं। हालांकि, ऐश्वर्या और बच्चन परिवार दोनों ही इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। तलाक की खबरों के बीच ऐश्वर्या ने एक वीडियो शेयर किया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऐश्वर्या अपने लिए स्टैंड लेने की बात करती हुईं नजर आ रही है।

इसे भी पढ़ें- बिग बी ने दिया हिंट, तलाक के रहे अभिषेक-ऐश्वर्या, फैंस बोले-‘सेपरेशन कन्फर्म’

उत्पीड़न के खिलाफ उठाएं आवाज

Aishwarya Rai

 

ऐश्वर्या द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उन्हें महिलाओं के खिलाफ हिंसा और उत्पीड़न के बारे में बात करते देखा जा सकता है। वह सड़क पर होने वाले उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने की बात कर रही हैं और उससे डील करने के लिए मोटीवेट कर रही हैं।

अपने लिए स्टैंड लें

वीडियो में ऐश्वर्या कर रही है, ‘सड़क पर होने वाले उत्पीड़न से कैसे निपटें? आंख से आंख मिलाने से बचें? नहीं, समस्या की आंखों में देखे, अपना सिर ऊंचा रखें, फेमिनिन और फेमिनिस्ट, मेरा शरीर, मेरी कीमत, कभी भी अपनी इज्जत से समझौता न करें, खुद पर शक न करें, अपने लिए खड़े हों, अपनी ड्रेस या अपनी लिपस्टिक को दोष न दें, सड़क पर होने वाला उत्पीड़न कभी भी आपकी गलती नहीं होती।’

 

आराध्या के बर्थडे पार्टी ने नहीं आया बच्चन परिवार

बता दें कि एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के यह वीडियो ऐसे समय में आया है जब ऐसी अफवाहें हैं कि उनके और अभिषेक के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। ऐश्वर्या ने हाल ही में अपनी बेटी आराध्या के जन्मदिन समारोह की तस्वीरें साझा कीं थी, जिसमें भी अभिषेक बच्चन उनके साथ नहीं नजर आये। किसी भी तस्वीर में बच्चन परिवार का कोई सदस्य पार्टी में नहीं दिखा। इसके बाद से तलाक की खबरों को और भी बल मिल गया है। अब हर किसी की नजर उनके रिश्ते पर है।

 

गौरतलब है कि ऐश और अभिषेक के तलाक की खबरें काफी समय से आ रही हैं। ऐश्वर्या उस समय से सुर्खियों में हैं, जब से वह बेटी आराध्या के साथ अनंत अंबानी की शादी में अकेले पहुंचीं थी, उस वक्त भी उनके साथ अभिषेक बच्चन परिवार का कोई भी सदस्य नहीं था।

इसे भी पढ़ें- paris fashion week 2024: आलिया भट्ट को सपोर्ट करने पर ट्रोल हुईं नव्या, लोग बोले-मामी ऐश्वर्या को भी सपोर्ट कर लो

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?