
Pawan Singh Song: भोजपुरी स्टार पवन सिंह का नया गाना ‘आहो राजा’ ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। कुछ ही घंटों में इसे लाखों व्यूज मिल गए हैं। गाने में पवन सिंह और दर्शन बनिक की केमिस्ट्री भी कमाल की लग रही है।
इसे भी पढ़ें- Akshra Singh: इस खास डेट पर शादी करेंगी अक्षरा सिंह, खुद किया ऐलान
ग्लैमरस अंदाज में किया गया है पेश
पवन सिंह की दमदार आवाज और एनर्जी ने गाने को और भी खास बना दिया है। खूबसूरत एक्ट्रेस दर्शन का ग्लैमरस अंदाज गाने को और भी आकर्षक बना रहा है। ‘आहो राजा’ एक जोशीला डांस नंबर है जो बहुत मज़ा और उत्साह प्रदान कर रहा है। गाने को फैन्स की भी जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। पवन सिंह के फैन्स का कहना है कि यह गाना पार्टी और डांस फ्लोर पर धमाल मचाने वाला है।
हर किसी को झूमने के लिए मजबूर कर रहा सान्ग
‘आहो राजा’ गाने को मिल रहे दर्शकों के प्यार से गदगद पवन सिंह का कहना है कि,’ये गाना मेरे दिल के बेहद करीब है, इसे तैयार करने के लिए हमारी पूरी टीम ने कड़ी मेहनत की है। ‘आहो राजा’ एक ऐसा गाना है, जिस हर पीढ़ी के लोग पसंद करेंगे और ये गाना डांस फ्लोर पर भी धूम मचाएगा।” पवन सिंह ने बताया कि इस गाने का म्यूजिक और लिरिक्स युवा दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा, ”गाने की एनर्जी और बीट्स हर किसी को झूमने पर मजबूर कर देगी। इस गाने को हमने मॉडर्न टच के साथ भोजपुरिया अंदाज में पेश किया है, जो दर्शकों को एक नया अनुभव देने का काम करेगा।
युवा पीढ़ी को ध्यान में रखकर बनाया गया है म्यूजिक

उन्होंने दर्शकों को इस गाने को व्यापक रूप से देखने, सुनने और साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि भोजपुरी संगीत का प्रसार और बढ़ सके। ‘आहो राजा’ को बेहद भव्य तरीके से फिल्माया गया है। इसका संगीत और लिरिक्स पूरी तरह से युवा पीढ़ी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और यही चीज इस गाने को खास बना रही है। पवन सिंह का यह गाना एक बार फिर ये साबित कर रहा है कि वह भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार हैं।
इसे भी पढ़ें- खेसारी लाल की फिल्म ‘राजाराम’ का टीजर रिलीज, स्पेशल भूमिका में नजर आएंगे एक्टर






Users Today : 37

