Home » ताजा खबरें » UP Weather Report: 25 से ज्यादा जिलों में गिरेगा पारा, बढ़ेगी शीतलहर, IMD ने जारी किया अलर्ट

UP Weather Report: 25 से ज्यादा जिलों में गिरेगा पारा, बढ़ेगी शीतलहर, IMD ने जारी किया अलर्ट

[the_ad id="14540"]

लखनऊ। UP Weather Report: उत्तर प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। बुधवार को प्रदेश के अधिकतर इलाकों में ठंडी हवाएं चलीं। इस साल अक्टूबर के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि बुधवार को पश्चिमी जिलों सहित प्रदेश  के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया। इसके साथ ही मौसम विभाग में गुरुवार को 25 से अधिक क्षेत्रों के लिए शीत लहर की चेतावनी जारी की है। वहीं तराई क्षेत्रों में कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। यूपी में अगले पांच दिनों तक शीतलहर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में आने वाले पांच दिनों तक न्यूनतम पारे में भी गिरावट देखने को मिलेगी।

इसे भी पढ़ें- UP Weather: सुबह-शाम बढ़ी ठंड, कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठंड

UP Weather Report

आईएमडी के मुताबिक, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने और पश्चिमी हिमालय में बर्फबारी व पहाड़ी इलाकों से आने वाली ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण मौसम में बदलाव आया है। संभावना है कि अगले कुछ दिनों में तापमान और भी ज्यादा गिरेगा। सर्द हवाओं के बीच बुधवार को उरई में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वाराणसी में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस और प्रयागराज में 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबसे कम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस अयोध्या में दर्ज किया गया। बुलन्दशहर में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और बरेली में 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

अगले पांच दिनों तक चलेगी शीत लहर 

राजधानी में शीतलहर दस्तक दे चुकी है। बुधवार को यहां हल्की धूप और दिन में ठंडी हवा चली। शाम को हवा में गलन होने से लोग कांपते नजर आए। मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल अक्टूबर के बाद पहली बार बुधवार को लखनऊ में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री कम रहा। अगले पांच दिनों तक शीतलहर जारी रहने का अनुमान है। अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं। पिछले एक हफ्ते में लखनऊ में न्यूनतम पारा 5 से 6 डिग्री तक गिर गया है। पिछले गुरुवार को लखनऊ में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बुधवार को अधिकतम तापमान 0.1 डिग्री की गिरावट के साथ 24.1 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री की गिरावट के साथ 6.6 डिग्री रहा।

सर्दी के मौसम की शुरुआत में लखनऊ के छह वायु प्रदूषण निगरानी स्टेशनों में से केवल अलीगंज में बुधवार को ऑरेंज हवा यानी निम्न गुणवत्ता वाली हवा रही। गोमतीनगर, तालकटोरा, लालबाग और बीबीएयू की हवा येलो यानी मध्यम गुणवत्ता वाली रही। वहीं कुकरैल की हवा ग्रीन श्रेणी यानी अच्छी गुणवत्ता वाली रही।

हवा की गुणवत्ता

कुकरैल- 95 – ग्रीन- अच्छा
अलीगंज- 214 – ऑरेंज- खराब
लालबाग- 185 – येलो – मध्यम
बीबीएयू- 102 – येलो- मध्यम
गोमतीनगर- 131 – येलो – मध्यम
तालकटोरा- 118- येलो – मध्यम

इसे भी पढ़ें- UP Weather: कम हुआ कोहरा और धुंध, 25 नवंबर से रौद्र रूप दिखाएगी ठंड

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?