Home » खेल » India vs Australia: आस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग 11 का ऐलान, 19 साल के इस खिलाड़ी को भी दी टीम में जगह

India vs Australia: आस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग 11 का ऐलान, 19 साल के इस खिलाड़ी को भी दी टीम में जगह

[the_ad id="14540"]

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज इस समय आस्ट्रेलिया में खेली जा रही है। सीरीज का चौथा मैच 26 दिसंबर को मेलबर्न में होगा। अब तक, भारत और ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं, जबकि तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया था। इधर ऑस्ट्रेलिया ने चौथे टेस्ट मैच के लिए अब अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। इस टीम में एक 19 साल के खिलाड़ी को भी मौका दिया गया है।

इसे भी पढ़ें- India vs Australia: मेलबर्न टेस्ट में ये ऐसी सकती है रोहित शर्मा की सेना, आउट हो सकता है ये प्लयेर

19 साल के सैम कॉन्स्टस को मिली जगह

जी हां आस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में इस बार 19 साल के सैम कॉन्स्टस को भी जगह दी है। हालांकि सैम को आखिरी दो टेस्ट मैचों में स्क्वाड का हिस्सा बनाया गया था, लेकिन अब बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में उन्हें खेलने का मौका दिया जायेगा। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच ने इस बात की पुष्टि पहले ही कर दी थी कि सैम को चौथे टेस्ट मैच में मैदान में उतारा जाएगा। उनके अलावा स्कॉट बोलैंड को भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

बोलैंड ने एडिलेड में खेले गये दूसरे टेस्ट मैच में भी शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने विराट कोहली और यशस्वी जयसवाल के विकेट झटके थे। इसके अलावा उन्होंने अन्य भारतीय बल्लेबाजों को भी काफी परेशान किया था। भारत के खिलाफ बोलैंड का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। बोलैंड को जोश हेज़लवुड की जगह रिप्लेस किया गया है।  दरअसल जोश चोट की वजह से चौथे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं।

 ट्रेविस हेड को भी टीम में मिली जगह

माना जा रहा था कि चौथे टेस्ट मैच से ट्रेविस हेड बाहर हो सकते हैं। उनके खेलने पर संशय बरकरार था, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग इलेवन में उन्हें मौका मिला है। हेड ने भारत के खिलाफ अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 89 रनों का शानदार स्कोर खड़ा किया था। वहीं दूसरे मैच में उन्होंने 140 रन बनाए थे। इसके अलावा तीसरे मैच में भी उन्होंने 152 रनों की शानदार पारी खेली थी। हेड इस समय बेहतरीन परफार्म कर रहे हैं। वह मेलबर्न में भी भारतीय गेंदबाजों को छकाने के लिए तैयार हैं

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, ट्रेविस हेड, मिच मार्श ,  स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान)।

इसे भी पढ़ें- India vs Australia, Pink Ball Test: पहले दिन का खेल खत्म, आस्ट्रेलिया ने बनाए 86 रन

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?