
Elvish Yadav Snake Case: ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर और पॉपुलर यूट्यूबर एल्विश यादव आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। सभी जानते हैं कि एल्विश का नाम सांप के जहर की तस्करी के मामले में आया था और वह इसके लिए जेल भी जा चुके हैं। वहीं, अब ऐसा लग रहा है कि इस मामले में यूट्यूबर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं? आइए जानते हैं अब ऐसा क्या होने वाला है जो एल्विश यादव को मुश्किल में डाल सकता है।
इसे भी पढ़ें-South Cinema: साउथ का ये दिग्गज एक्टर और यूट्यूबर हुआ अरेस्ट, क्या है पूरा मामला
सांप के जहर का मामला फिर चर्चा में
दरअसल सांप के जहर मामले में यूट्यूबर एल्विश यादव और उनके दोस्तों की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ सकती हैं। नोएडा पुलिस ने आरोपियों के फोन डेटा को रिकवर करने के लिए गाजियाबाद के निवाड़ी में स्थित प्रयोगशाला के संयुक्त निदेशक को एक पत्र लिखा है। साथ ही पुलिस ने सात दिन के अंदर सारा डेटा रिकवर करने की रिपोर्ट भी मांगी है। पुलिस को संदेह है कि एल्विश और उसके दोस्तों के फोन से रेव पार्टी और सांप के जहर के मामले में कुछ अहम सुराग मिल सकते हैं।
2023 में दर्ज हुआ था केस
इसके अलावा इस मामले में तीन लोगों पर सेल फोन से डाटा डिलीट करने का भी आरोप है। बता दें कि नवंबर 2023 में पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था ने कोतवाली सेक्टर 49 में एल्विश, नारायण, राहुल, रविनाथ, टीटू, जयकरण और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया था। संस्था के कार्यकर्ता ने इन सभी पर रेव पार्टी में सांपों के जहर के इस्तेमाल का आरोप लगाया था। इस मामले में एल्विश का नाम काफी उछला था।
हो चुकी है एल्विश की गिरफ्तारी
बता दें कि यह मामला कोई छोटा-मोटा नहीं है बल्कि इसे लेकर काफी शोर मचा था क्योंकि जैसे ही इस मामले में एल्विश का नाम सामने आया था और इस पर उनकी गिरफ्तारी हुई तो मामले ने तूल पकड़ लिया था। इसके अलावा ये केस लंबे समय से चर्चा में भी रहा था। बता दें कि इस मामले में सोमवार को एल्विश की सुनवाई होनी थी, लेकिन वे कोर्ट नहीं पहुंचे, इसलिए कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 10 जनवरी तय की है।
कई विवादों में आ चुका है एल्विश का नाम
गौरतलब है कि एल्विश यादव नाम कई बार विवादों में आ चुका है। हर बार इस केस की वजह से लंबे समय चर्चे में बने रहे हैं। स्नेक वेनम केस में भी कुछ ऐसा ही हुआ था। इस मामले में भी उनका नाम लंबे समय तक सुर्ख़ियों में रहा था।
इसे भी पढ़ें- Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में बना ऐसा हॉरर माहौल, देख कर निकल गई यामिनी की चीख









Users Today : 35

