Home » मनोरंजन » Sikandar Teaser Out: ‘सिंकदर’ के टीजर में दिखा सलमान का भयानक रूप, लोग बोले- ‘पुष्पा 2’ को भी पछाड़ देगी

Sikandar Teaser Out: ‘सिंकदर’ के टीजर में दिखा सलमान का भयानक रूप, लोग बोले- ‘पुष्पा 2’ को भी पछाड़ देगी

News Portal Development Companies In India

Sikandar Teaser Out: सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर देखते ही लोगों को एक बार फिर से एहसास होने लगा कि मॉस के बॉस सलमान खान  फिर से वही जादू बिखेरने वाले हैं जो उन्होंने साल 2009 में आई फिल्म वॉन्टेड से लेकर अभी तक बिखेरा है। इस फिल्म का ट्रेलर पहले 27 दिसंबर को सुबह 11:07 बजे सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर रिलीज होने वाला था, लेकिन 26 दिसंबर की रात को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मौत की खबर सामने आने के बाद इसे 28 तारीख के लिए पोस्टपोन कर दिया गया था।

इसे भी पढ़ें-Salman Khan: फिल्म ‘सिकंदर’ में अपने पिता की इस ख़ास चीज का इस्तेमाल करते नजर आ सकते हैं दंबग खान

स्वैग में नजर आये भाईजान

सलमान खान की फिल्म के इस टीजर में एक्टर अपने भाईजान अवतार में स्वैग के साथ नजर आ रहे हैं। दो मिनट से भी कम समय के इस वीडियो में वह बंदूकों से भरे एक कमरे में घूम रहे हैं। इसके बाद सिर्फ डायलॉग सुनाई देता है, “मैंने सुना है कि बहुत सारे लोग मेरे पीछे पड़े हैं, अब मेरे मुड़ने का समय आ गया है। सलमान के इस डायलाग को सुनकर आपका भी सीटी बजाने का मन जरूर हो जाएगा। इस दो सेकेण्ड से भी कम समय के टीजर में सलमान अपने दुश्मनों की धज्जियां उड़ाते हुए दिख रहे हैं।

पूर्व पीएम के निधन की वजह से पोस्टपोन हुआ था टीजर 

फिल्म के निर्माताओं ने कल सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा के सम्मान में टीजर को रिशेड्यूल करके 28 दिसंबर की शाम 4 बजकर 5 मिनट पर रिलीज किया जायेगा। मेकर्स ने पोस्ट कर लिखा था कि इस समय पूरा राष्ट्र एकजुट है। साथ ही ये भी लिखा था कि हम आपके धैर्य की तारीफ करते हैं और सिकन्दर का टीजर इंतजार करने लायक होगा।

ईद पर रिलीज होगी फिल्म

Sikandar Teaser Out

बता दें कि फिल्म में ‘पुष्पा 2’ के जरिए इस समय बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही श्रीवल्ली यानी रश्मिका मंदाना इस फिल्म मे सलमान खान के साथ लीड रोल में हैं।  इसके अलावा, सुनील शेट्टी, सत्यराज,  शरमन जोशी और काजल अग्रवाल जैसे सितारे भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ 2025 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। इसे साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। इससे पहले इनके साथ सलमान ने आखिरी बार किक में काम किया था। फिल्म का निर्देशन भी दक्षिणी उस्ताद एआर मुरुगादॉस ने किया है, जिन्होंने अकीरा और गजनी जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था।

इसे भी पढ़ें- सलमान खान से शुरू की  ‘सिकन्दर’ की शूटिंग, किले में तब्दील हुआ सेट, 50 से 70 लोग सुरक्षा में तैनात

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?