
Grammy 2025: ग्रैमी दुनिया के सबसे प्रसिद्ध संगीत पुरस्कारों में से एक है। यहां शानदार संगीत को सम्मानित किया जाता है। इस बार ग्रैमी में एक घटना ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। ग्रैमी के रेड कार्पेट पर रैपर कान्ये वेस्ट और उनकी पत्नी बियांका सेंसेरी ने कुछ ऐसा किया कि उन्हें इवेंट से बाहर निकाल दिया गया।
इसे भी पढ़ें- Emergency Review: जरूर देखें कंगना की फिल्म ‘इमरजेंसी’, ताकि पता चल सके इंदिरा ने देश के लिए क्या-क्या किया...
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
एक सूत्र ने बताया कि पुलिस ने उन्हें बाहर भेज दिया, जब उन्होंने “रेड कार्पेट पर एक अजीब आउटफिट” पहना, जो “वल्चर्स एल्बम कवर की नकल” करने की कोशिश थी। वेस्ट के 2024 के “वल्चर्स 1” एल्बम कवर पर सेंसरी को केवल थाई से ऊंचे जूते और पीछे एक छोटे कपड़े में पीछे की तरफ खड़ा दिखाया गया था। उनकी इस हरकत के बाद दोनों को इवेंट से बाहर कर दिया गया। वहीं अब सोशल मीडिया पर उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स भी इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
प्रवक्ता ने कुछ भी बोलने से किया इंकार
कान्ये वेस्ट और बियांका, जिनकी शादी 2022 में हुई थी, को बाद में क्रिप्टो डॉट कॉम एरिना छोड़ते हुए और सिल्वर क्रोम कार में जाते हुए देखा गया। ग्रैमी अवार्ड्स के प्रवक्ता ने इस पर कुछ भी कहने से मना कर दिया है।
सामने आई विजेताओं की सूची
कई रिपोर्ट्स के अनुसार, कान्ये को सर्वश्रेष्ठ रैप गाने के लिए नॉमिनेट किया गया था, जिसमें उन्होंने अमेरिकी गायक टाई डॉला साइन के साथ ‘कार्निवल’ में सहयोग किया था। हालांकि, यह पुरस्कार केंड्रिक लैमर के “नॉट लाइक अस” को मिला। ग्रैमी अवार्ड्स की विजेताओं की पूरी सूची भी सामने आ गई है। भारतीय-अमेरिकी गायक चंद्रिका टंडन ने एल्बम ‘त्रिवेणी’ के लिए बेस्ट न्यू एज, एंबिएंट या चैंट एल्बम का पुरस्कार जीता है। चंद्रिका की इस जीत की काफी सराहना हो रही है।
इसे भी पढ़ें- Pawan Singh Song: सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा पवन सिंह का ये गाना, कुछ ही घंटे में मिले लाखों व्यूज









Users Today : 35

