Home » उत्तर प्रदेश » Tree plantation: ‘एक पेड़ मां के नाम’ की थीम पर किया गया पौधारोपण

Tree plantation: ‘एक पेड़ मां के नाम’ की थीम पर किया गया पौधारोपण

[the_ad id="14540"]
Tree plantation

प्रतापगढ़। Tree plantation: ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ की थीम पर रविवार को पूरे जनपद में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का आगाज हुआ। इस मौके पर प्रातः 7 बजे से ही पूरे जनपद में जगह-जगह पौधारोपण के कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों सहित जनप्रतिनिधिगण, जन सामान्य व स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए पौधारोपण किया गया एवं पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को सशक्त बनाने का संदेश दिया।

इसे भी पढ़ें- CM Yogi in Pratapgarh: सीएम योगी ने प्रतापगढ़ को दी 384 करोड़ से अधिक सौगात 

न्यायाधीश ने किया पौध रोपण

इस महाअभियान के तहत सुबह परिवार न्यायालय द्वितीय परिसर में न्यायाधीश छोटे लाल यादव ने कर्मचारियों संग पौध रोपण किया। इस दौरान उन्होंने सभी से प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।इस मौके पर मुकेश श्रीवास्तव, शांति तिवारी, विनोद सहित आदि रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Court News: प्रतापगढ़ में बदला कोर्ट का समय

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?