
नई दिल्ली। Sahara India Refund: सहारा इंडिया में जिनका पैसा फंसा है। ये खबर उनके काम की है। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में बताया कि 28 जनवरी 2025 तक सहारा ग्रुप की कोऑपरेटिव सोसायटीज के 11,61,077 जमाकर्ताओं को 2,025.75 करोड़ रुपये लौटाए जा चुके हैं। इसके अलावा, जिनके पैसे अभी भी फंसे हैं, वे एक वेबसाइट के माध्यम से अपना पैसे वापस पा सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से…
इसे भी पढ़ें- Delhi Assembly: दिल्ली को नहीं संभाल पर रहे हैं अमित शाह, केजरीवाल का बड़ा आरोप
डिजिटल है पूरी प्रक्रिया
अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि यह प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल है। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी की निगरानी में काम हो रहा है। एमिकस क्यूरी गौरव अग्रवाल उनकी सहायता कर रहे हैं।शाह ने बताया कि सभी आवेदन सही पहचान और जमा की गई राशि के सबूत के आधार पर साफ-सुथरी तरीके से जांच किए जा रहे हैं। वर्तमान में, हर जमाकर्ता को उनके आधार से जुड़े बैंक खाते में अधिकतम 50,000 रुपये का भुगतान किया जा रहा है। हालांकि, CRCS-Sahara Refund पोर्टल पर दी गई जानकारी के अनुसार, निवेशक 5,00,000 रुपये तक का दावा कर सकते हैं।
ये है नया अपडेट
CRCS-Sahara Refund पोर्टल पर दी गई जानकारी के मुताबिक, अब वे निवेशक, जिनकी 5 लाख रुपये तक की राशि सहारा इंडिया में फंसी है, अपने रिफंड के लिए आवेदन कर सकते हैं। 5 लाख रुपये से अधिक की राशि के लिए आवेदन की तारीख बाद में बताई जाएगी। यह पोर्टल सुप्रीम कोर्ट के 29 मार्च 2023 के आदेश के अनुसार सहारा समूह की चार सहकारी समितियों के जमाकर्ताओं को रिफंड देने के लिए बनाया गया है।

ये चार सहारा समूह की सहकारी समितियां हैं
हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, कोलकाता।
सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, लखनऊ।
सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड, भोपाल।
स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, हैदराबाद।
होने चाहिए ये दस्तावेज अनिवार्य
यदि कोई निवेशक 50,000 रुपये से ज्यादा का दावा कर रहा है, तो पैन कार्ड होना जरूरी है। इसके अलावा, आवेदन करने के लिए निम्न शर्तें पूरी करनी होगी।
- आधार से मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए।
- आधार से बैंक खाता लिंक होना अनिवार्य है।
- सभी सहारा समितियों में जमा की गई राशि का पूरा विवरण देना होगा।
- क्लेम करने की प्रक्रिया समझानी होगी।
इसे भी पढ़ें- गृहमंत्री अमित शाह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, पेश किया 100 दिन का लेखा जोखा









Users Today : 15

