
नई दिल्ली। Himani Murder Case: हरियाणा के रोहतक में सूटकेस में मिली 30 वर्षीय महिला कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की लाश मिलने से जहां हड़कंप मच गया। वहीं, राजनीतिक गलियारे में भी तूफ़ान खड़ा हो गया है। इस मामले में बीजेपी, कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। वहीं हिमानी की मां ने इस घटना में पार्टी के ही किसी सहयोगी की संलिप्तता पर संदेह जताया। उधर, घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाई और 24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा कर दिया है।
इसे भी पढ़ें- Teenager’ s Murder Solved: सामने आया सच, नशेड़ी ने की थी बच्ची के साथ बर्बरता, रूह कंपाने वाली है पीएम रिपोर्ट
हिमानी का मोबाइल और ज्वेलरी बरामद

दिल्ली पुलिस की बाहरी जिला पुलिस और हरियाणा की सांपला पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर बहादुरगढ़ के सचिन (30) नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की खुद की मोबाइल एसेसरीज की दुकान है। उसके पास से हिमानी का मोबाइल और ज्वेलरी भी बरामद हुई है। सांपला पुलिस स्टेशन में हुई पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लगभग एक साल पहले हिमानी से उसकी मुलाकात सोशल मीडिया के जरिये हुई थी। कुछ समय तक बात करने के बाद हिमानी से उसे अपने घर बुलाया, जहां उन्होंने संबंध बनाये। इसके बाद सचिन अक्सर हिमानी के घर आने जाने लगा। वह वहां रुकता भी था। उसके पुलिस को बताया के हिमानी ने संबंध बनाने के दौरान का वीडियो बना लिया था, जिसके जरिये वह उसे ब्लैकमेल करती थी और पैसे मांगती थी।
मोबाइल के चार्जर से की हत्या
सचिन ने बताया के उसने हिमानी को कई लाख रूपये दिए, लेकिन वह और पैसों की मांग कर रही थी। हालंकि अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आरोपी का कहना है कि दो मार्च को निकाय चुनाव होने थे, उससे पहले भी हिमानी से उसे अपने घर बुलाया। जब वह घर पहुंचा तो वहां भी हिमानी ने उसे वीडियो दिखाकर धमकाया और पैसे मांगे। सचिन ने पुलिस को बताया कि उसने हिमानी को बार-बार समझाया और पैसे न होने की बात कही, लेकिन वह बार-बार धमकी देती रही। इससे परेशान होकर उसने मोबाइल के चार्जर से हिमानी का गला घोंट दिया।
दो बच्चों का पिता है आरोपी सचिन

कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या करने के बाद वह बहादुरगढ़ के कनौदा गांव में स्थित अपनी दुकान पर वापस आ गया। इसके बाद वह दोबारा से हिमानी के घर गया और शव को सूटकेस में रखकर रिक्शा से रोड पर पंहुचा। इसके बाद बस से सांपला स्टैंड पर गया, जहां रोहतक-दिल्ली राजमार्ग पर सूटकेस को फेंक दिया। इस बैग पर जब राहगीरों और कूड़ा बीनने वालों की नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। बताया जा रहा है कि सचिन शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है।
दीपेन्द्र हुड्डा से न्याय की मांग

उधर हिमानी की मां सविता ने दीपेन्द्र हुड्डा से बेटी को न्याय दिलाने की मांग की है। उन्होंने अंतर पार्टी प्रतिद्वंदिता का आरोप भी लगाया है। उनका कहना है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बाद से हिमानी पार्टी में तेजी से उभरने लगी थी, जिससे उसके कई दुश्मन ही गये थे। सविता ने कहा कि हिमानी 27 फरवरी की शाम को बस से दिल्ली जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन बाद में उसने उन्हें बताया कि पहले वह दीपेंद्र हुड्डा के एक कार्यक्रम में शामिल होगी। इसके बाद दिल्ली जाएगी। उन्होंने बताया कि, हिमानी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पत्नी आशा हुड्डा के बेहद करीब थी, लेकिन अब वह उनका फोन नहीं उठा रही हैं।
बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
इधर, इस पूरे मामले को लेकर बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि, महिला कार्यकर्ताओं का शोषण और हत्या कांग्रेस की पहचान बन गई है। मृतका की माना ने ही हत्या में किसी कांग्रेसी के होने का संदेह जताया है। फ़िलहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने सचिन को गिरफ्तार किया है। साथ ही आगे की छानबीन कर रही है।
इसे भी पढ़ें- Brutual Murder: रिटायर्ड फौजी ने पत्नी के किये टुकड़े, कूकर में उबाला…









Users Today : 11

