Home » राष्ट्रीय » PM Modi’s Letter To Sunita Williams: PM मोदी ने सुनीता विलियम्स को लिखा ख़त, कहा, ‘भारत को बेटी का इंतजार’

PM Modi’s Letter To Sunita Williams: PM मोदी ने सुनीता विलियम्स को लिखा ख़त, कहा, ‘भारत को बेटी का इंतजार’

[the_ad id="14540"]
Sunita Williams

नई दिल्ली। PM Modi’s letter to Sunita Williams: करीब दस महीने से अंतरिक्ष में फंसी भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स अपनी टीम के साथ घर के लिए रवाना हो गई हैं। मंगलवार सुबह 10.30 बजे एलन मस्क के स्पेसएक्स के ड्रैगन क्राफ्ट ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से धरती के लिए उड़ान भरी। विलियम्स का स्पेसक्राफ्ट बुधवार तड़के करीब 3.27 बजे लैंड अटलांटिक महासागर या फिर मैक्सिको में लैंड करेगा। इस समय पूरी दुनिया सुनीता विलियम्स और उनकी टीम के सभी सदस्यों की सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रही है। इधर, प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें खत लिखा है और भारत आने का न्यौता दिया है।

इसे भी पढ़ें- Sunita Williams Return: सुनीता विलियम्स को लेकर रवाना हुआ ड्रैगन क्राफ्ट, वापसी के बाद कैसा होगा जीवन?

पीएम ने चिंता और स्नेह जताया

Sunita Williams

सुनीता विलियम्स को लिखे गये पीएम मोदी के इस खत को केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक्स पर साझा किया है। पीएम ने पत्र में लिखा है, ‘पूरी दुनिया सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने भारत की इस बेटी के प्रति अपनी चिंता और स्नेह भी जताया है…” उन्होंने आगे लिखा है, “भले ही आप हजारों मील दूर हैं, लेकिन आप हमारे दिलों के बेहद करीब हैं, मैं आपको भारत की जनता की तरफ से शुभकामनाएं भेज रहा हूं।

हमें आप पर गर्व है

Sunita Williams

आज एक कार्यक्रम के दौरान मेरी भेंट फेमस अंतरिक्ष यात्री माइक मैसिमिनो से हुई थी। उनसे हो रही बातचीत के दौरान आपका नाम आया और हमने इस पर चर्चा की कि आपके और आपके कार्यों पर हमें कितना गर्व है। इस बातचीत के बाद, मैं आपको पत्र लिखने से खुद को रोक नहीं सका।” पीएम मोदी ने आगे लिखा, अपने अमेरिका दौरों के दौरान जब मेरी मुलाकत वर्तमान राष्ट्रपति ट्रंप और पूर्व  राष्ट्रपति जो बाइडेन से हुई थी, तो भी मैंने आपके बारे में चर्चा की और आपका कुशल क्षेम पूछा था।

एक मार्च को लिखा था खत 

प्रधानमंत्री ने चिट्ठी में आगे लिखा, भारत के 1.4 अरब लोग आपकी उपलब्धियों पर गर्व करते हैं। अब एक बार फिर से आपने अपनी क्षमता दिखा दी है। भारत के लोग आपकी सकुशल वापसी, आपके अच्छे स्वास्थ्य और आपके मिशन की सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। बॉनी पांड्या आपका बेसब्री से इंतजार कर रही होंगी और मुझे यकीन है कि दिवंगत दीपक भाई का आशीर्वाद भी आपके साथ होगा।

Sunita Williams

मुझे याद है कि साल 2016 में जब मैं अमेरिकी दौरे पर था, उस वक्त आपसे और उनसे मेरी मुलाकात हुई थी। आपकी वापसी के बाद हमें आपके भारत आने का इंतजार होगा। भारत अपनी बेटी की मेजबानी करके गौरवान्वित महसूस करेगा। मोदी ने लिखा,  मैं माइकल विलियम्स को भी शुभकामना भेजता हूं, आपकी और बैरी विल्मर की सुरक्षित वापसी को लेकर शुभकामनाएं।

बता दें कि, पीएम मोदी ने सुनीता विलियम्स को ये खत एक मार्च को लिखा था, जिसे अब केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने सोशल मीडीय पर शेयर किया है।

इसे भी पढ़ें- Sunita Williams Rescue: सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को ट्रंप का संदेश, हम आपको सकुशल वापस लाएंगे

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?