Home » राष्ट्रीय » Akbar Road Signboard: युवाओं ने अकबर रोड के साइनबोर्ड पर कालिख पोती, कहा- ‘मिटा देंगे आक्रांताओं का नाम’

Akbar Road Signboard: युवाओं ने अकबर रोड के साइनबोर्ड पर कालिख पोती, कहा- ‘मिटा देंगे आक्रांताओं का नाम’

[the_ad id="14540"]
Akbar Road Signboard

नई दिल्ली। Akbar Road Signboard: महाराष्ट्र में औरंगजेब को लेकर चल रहा विवाद अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि दिल्ली में अकबर रोड के साइनबोर्ड पर कुछ युवाओं ने कालिख पोत दी और उस पर महाराणा प्रताप की तस्वीर चस्पा कर दी। युवाओं का आरोप है कि कश्मीरी गेट आईएसबीटी पर स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की गई है और पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है, हमें मूर्ख बनाया जा रहा है। युवाओं ने कहा कि, हम देश में एक भी आक्रांता का नाम नहीं रहने देंगे, सबको मिटा देंगे।

इसे भी पढ़ें- Nagpur Violence: कई इलाकों में लगा कर्फ्यू, माहौल तनावपूर्ण, उपद्रवियों ने कुल्हाड़ी से किया हमला

पुलिस को दी चेतावनी 

Akbar Road Signboard

युवाओं ने अकबर रोड के साइनबोर्ड पर कालिख पोतने का वीडियो भी बनाया है और दिल्ली पुलिस को चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा है कि, ‘महाराणा प्रताप का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, आईएसबीटी के बस अड्डे पर लगाई गई महाराणा प्रताप की अष्टधातु की मूर्ति के साथ जिस तरह छेड़छाड़ की गई है, मैं दिल्ली पुलिस से कहना चाहूंगा कि वह हमें मूर्ख न बनाएं, दिल्ली पुलिस हमें बता रही है कि महाराणा प्रताप की प्रतिमा बंदरों ने तोड़ी है, हमारी मांग है कि महाराणा प्रताप की अष्टधातु की मूर्ति को सम्मान के साथ उसी स्थान पर लगाईं जाये।’

24 घंटे का अल्टीमेटम दिया

Akbar Road Signboard

एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए अमित राठौड़ नाम के शख्स ने कहा, ‘दिल्ली के कश्मीरी गेट पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा के साथ जो छेड़छाड़ हुई है, उसे पुलिस प्रशासन और दिल्ली सरकार सब मिलकर दबाने की कोशिश कर रहे हैं। अमित ने कहा, हम ये जानना चाहते हैं कि कोई बन्दर महाराणा प्रताप का भाला, तलवार और अष्टधातु की मूर्ति के हाथ को कैसे तोड़ सकता है, ये बच्चों जैसे सवाल न करें, जो दोषी हैं, उन्हें गिरफ्तार करें, युवाओं ने दिल्ली पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है, उन्होंने कहा कि इस मामले में तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।’

हर जगह से हटायेंगे आक्रांताओं के नाम

साइनबोर्ड को पोतने में शामिल विजय नाम के दूसरे शख्स ने कहा, ‘हम हर जगह से अकबर, बाबर और हुमायूं के बोर्ड हटाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि सरकारों की आखें खुलें और सरकार फैसला ले कि जो आक्रांता बाहर से आए, उन्होंने हमारी बहन-बेटियों का बलात्कार किया, पेड़ से उल्टा लटकाया, उन्होंने मंदिरों को ध्वस्त किया, भारत की अखंडता को तोड़ा, उनके साथ क्या करना है। उन्होंने कहा, सवाल यह है कि हम ही ऐसा क्यों कर रहे हैं, समाज के बाकी लोग कहां हैं?’

करणी सेना ने दर्ज कराई शिकायत

Akbar Road Signboard

घटना को लेकर दिल्ली पुलिस का कहना है, महाराणा प्रताप की प्रतिमा के साथ हुई छेड़छाड़ की शिकायत करणी सेना की तरफ से दिल्ली पुलिस से की गई थी, जिस पर पुलिस ने जांच का आश्वासन भी दिया था और कहा था कि एमसीडी से भी इस मामले में जानकारी ली जाएगी। दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच में जो सामने आया है, उसके मुताबिक, यह प्रतिमा काफी पुरानी है और इसे एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट भी किया गया। ऐसे में   एमसीडी का बयान काफी महत्वपूर्ण है। हालांकि दिल्ली पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

इसे भी पढ़ें- Aurangzeb Controversy: औरंगजेब की कब्र पर चलेगा बुलडोजर? ये पार्टियां आईं समर्थन में

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?