Home » खेल » Rohit Sharma: क्या खतरे में है रोहित शर्मा की कप्तानी?, सामने आई ये बड़ी खबर

Rohit Sharma: क्या खतरे में है रोहित शर्मा की कप्तानी?, सामने आई ये बड़ी खबर

[the_ad id="14540"]
Rohit Sharma

 नई दिल्ली। Rohit Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के समापन के कुछ हफ्ते बाद भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी। दोनों टीमों के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरिज खेली जानी है। रोहित शर्मा को टेस्ट कप्तानी से हटाए जाने की अफवाहों के बीच एक नया खुलासा हुआ है। कहा जा रहा है कि, इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली इस टेस्ट सीरीज में भी टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा ही करेंगे।

इसे भी पढ़ें- Rohit Sharma Retirement: चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वनडे फॉर्मेट से संन्यास ले सकते हैं रोहित शर्मा

बीसीसीआई देगी बड़ा अपडेट 

Rohit Sharma

बता दें कि, कुछ महीने पहले ही रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के हाथों टेस्ट सीरीज में बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भी रोहित शर्मा टीमे के कप्तान बने रहेंगे। एक रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि, आईपीएल 2025 के आखिरी हफ्ते में बीसीसीआई इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम पर बड़ा अपडेट दे सकती है।

20 जून से शुरू होगी सीरिज

एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि, ‘टीम की घोषणा में अभी काफी समय बाकी है। नॉकआउट मैचों से पहले या तुरंत बाद ही यह साफ हो जाएगा कि, टेस्ट सीरीज के लिए किन खिलाड़ियों का चयन किया जा सकता है। बता दें कि, टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा 20 जून से शुरू होगा, जहां दोनों टीमों के बीच पहला मैच लीड्स में खेला जाएगा।

यहां खेले जाएंगे मैच

Rohit Sharma

भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा 20 जून से शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे। पहला मैच लीड्स में, दूसरा बर्मिंघम में, तीसरा लॉर्ड्स में, चौथा मैनचेस्टर में, पांचवा और आखिरी टेस्ट मैच द ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने जब आखिरी बार 2021-2022 के दौरान इंग्लैंड का दौरा किया था, तो सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी।

ये है शेड्यूल

पहला टेस्ट – लीड्स (20 जून-24 जून)
दूसरा टेस्ट – बर्मिंघम (2 जुलाई-6 जुलाई)
तीसरा टेस्ट – लॉर्ड्स (10 जुलाई-14 जुलाई)
चौथा टेस्ट – मैंचेस्टर (23 जुलाई-27 जुलाई)
पांचवां टेस्ट – द ओवल (31 जुलाई – 4 अगस्त)

 

इसे भी पढ़ें-Rohit Sharma Century: कटक में जमकर चला रोहित का बल्ला, बंद हुई आलोचकों की बोलती

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?