Home » अंतर्राष्ट्रीय » Earthquake: म्‍यांमार और थाईलैंड में 9/11 जैसी तबाही, भूकंप से भरभराकर गिरीं इमारतें, 20 की मौत, भारत में भी महसूस हुए झटके

Earthquake: म्‍यांमार और थाईलैंड में 9/11 जैसी तबाही, भूकंप से भरभराकर गिरीं इमारतें, 20 की मौत, भारत में भी महसूस हुए झटके

News Portal Development Companies In India
Earthquake
 बैंकॉक। Earthquake:  म्यांमार और थाईलैंड में खतरनाक भूकंप से तबाही मच गई है। थाईलैंड से भूकंप की खतरनाक तस्वीरें सामने आ रही हैं। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बहुमंजिला इमारत जमीन पर गिरती हुई दिखाई दे रही है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया है कि शुक्रवार को म्यांमार और थाईलैंड में रिक्टर पैमाने पर 7.2 तीव्रता वाला भूकंप आया है।
दिल्ली एनसीआर में भी हिली धरती
भूकंप के झटके पूरे देश में महसूस किए गए। इधर, भारत के दिल्ली एनसीआर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। सबसे खतरनाक बात यह है कि भूकंप का केंद्र जमीन से महज 10 किलोमीटर अंदर था, जिससे भारी तबाही की आशंका है। यूएसजीएस ने एक बयान में कहा कि भूकंप म्यांमार के सागाइंग शहर से 16 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 12:50 बजे आया।

सामने आया खतरनाक वीडियो

Earthquake

भूकंप के कारण बैंकॉक में भी तबाही की आशंका है। भूकंप का सबसे खतरनाक वीडियो थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से आया है, जिसमें एक बहुमंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह ढहती नजर आ रही है। वहीं, म्यांमार से भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक तीन मंजिला मकान जमीदोंज होता हुआ दिख रहा है।

भूकंप के बाद लोग जान बचाने के लिए भागते नजर आ रहे हैं। म्यांमार की सीमा से लगे युन्नान और गुआंग्शी प्रांतों में चीनी सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा है कि उन्होंने भूकंप को तीव्रता से महसूस किया।

भूकंप के झटके से ढहा पु

Earthquake

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो के मुताबिक, शुक्रवार को देश के मध्य हिस्से में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद म्यांमार के अवा और सागाइंग क्षेत्रों को जोड़ने वाला एक पुल ढह गया है।
Earthquake
फुटेज में पुराने सागाइंग पुल के कुछ हिस्सों को इरावदी नदी में गिरने के बाद दिखाया गया है, जो देश के उत्तर से दक्षिण की ओर बहती है।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?