
Surbhi Jyoti Photoshoot: टेलीविजन की संस्कारी बहु के नाम से फेमस सुरभि ज्योति न सिर्फ एक पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस हैं, बल्कि वह बेहद बोल्ड और खूबसूरत भी हैं। सुरभि ने ‘कुबूल है’ से लेकर ‘नागिन’ तक कई बेहतरीन शो किए हैं और अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। फैंस सुरभि की एक्टिंग के कायल हैं।
इसे भी पढ़ें- Avneet Kaur Latest Photoshoot: मैरून ऑफ शोल्डर टॉप में अवनीत कौर ने ढाया कहर
वहीं, सुरभि भी फैन्स की ख़ुशी का भरपूर ख्याल रखती हैं। वह फैन्स के मनोरंजन के लिए अपनी फोटोज और वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

अब उन्होंने अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। फैन्स भी उनकी इन तस्वीरों पर से नजर नहीं हटा पा रहे हैं। वे सुरभि के फैशन स्टेटमेंट से इंप्रेस भी हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके कातिलाना फोटोशूट को खूब पसंद किया जा रहा है।

इन फोटोज में एक्ट्रेस ब्लैक कलर की मिनी ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं और बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस ड्रेस में सुरभि कहर ढा रही हैं। उन्होंने कई कैंडिड स्टाइल में पोज दिए हैं।

सुरभि ने इस लुक को बार्बी हेयर कट के साथ कंप्लीट किया है। इसके साथ ही उन्होंने हाई हील्स और स्टॉकिंग्स भी पहनी है।
उनकी स्टॉकिंग्स एक तरफ से फटी हुई थीं। इस पर यूजर्स ने कमेंट किया कि ‘ पैंट बिना फटा पहन लेती तो अच्छा होता।’

बता दें कि इन तस्वीरों में सुरभि ने अपने लुक को काफी इंटेंस रखा हुआ है। हालांकि, सुरभि का ये अंदाज में कम ही देखने को मिलता है।

अब बात करें, सुरभि के वर्क फ्रंट की बात की तो, उन्हें टीवी शो ‘कुबूल है’ से पहचान मिली। इस शो में उन्होंने जोया फारूकी की भूमिका निभाई थी। वे शो में करण सिंह ग्रोवर के साथ नजर आई थीं।

इसके अलावा सुरभि ‘गुनाह’, ‘नागिन’, ‘तन्हाइयां’, ‘कोई लौट के आया है’ और ‘प्यार तूने क्या किया’ जैसे शोज में भी नजर आ चुकी हैं।
इसे भी पढ़ें- Salman Khan Photos: बर्थडे पर स्वैग में दिखे सलमान खान, पैपराजी को भी किया हैलो






Users Today : 24

