
नई दिल्ली। Insurance Claim: लालच इंसान से कुछ भी करवा सकता है। इसका अंदाजा दिल्ली में हुई इस घटना से लगाया जा सकता है। दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने बीमा क्लेम के लिए अपने बेटे की फर्जी मौत की कहानी रच डाली। इस पूरी कहानी में उनका साथ एक वकील ने दिया, जिसने उसे कानूनी दांव-पेंच समझाए। उधर इस मामले का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी और आखिरकार साजिश का पर्दाफाश हुआ और पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया गया।
इसे भी पढ़ें- Arvind Kejriwal का आरोप, आतिशी को अरेस्ट करने की रची जा रही है साजिश
फर्जी एक्सीडेंट की कहानी

जानकारी के मुताबिक, पहले पिता ने अपने बेटे गगन के लिए 1 करोड़ रुपये का जीवन बीमा कराया। इसके बाद 5 मार्च की रात को फर्जी एक्सीडेंट की कहानी रची गई। कथित तौर पर गगन का एक्सीडेंट नजफगढ़ में हुआ और उसे मामूली चोटें आईं। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिर उसे बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
अंतिम संस्कार किया
हालांकि, वह किसी बड़े अस्पताल में नहीं गया। कुछ दिनों बाद पिता ने सबको बताया कि उसके बेटे की मौत हो गई है और घर पर ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। यहां तक कि उन्होंने गगन की तेरहवीं भी कर दी, ताकि किसी को शक न हो। इसके बाद पिता ने बीमा क्लेम के लिए आवेदन किया।
पुलिस को नहीं मिले सबूत
इस पूरे मामले में ट्विस्ट तब आया जब 11 मार्च को एक व्यक्ति नजफगढ़ थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि 5 मार्च को उसका एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस कबूलनामे के बाद नजफगढ़ पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन पुलिस को न तो एक्सीडेंट का कोई सबूत मिला और न ही किसी अस्पताल से मौत की कोई जानकारी मिली।
सख्ती से पूछताछ में खुला राज
पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया, तो सच सामने आया वह हैरान कर देने वाला था। पुलिस को पता चला कि, न तो कोई एक्सीडेंट हुआ था और न ही किसी की मौत हुई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि, जिस गगन की मौत का दावा किया जा रहा है, उसका कुछ महीने पहले ही 1 करोड़ रुपये का बीमा हुआ था। इस पर पुलिस को कुछ शक हुआ, तो उसने सख्ती से पूछताछ की। इस पूरी सच्चाई सामने आ गई।
वकील की भूमिका की हो रही जांच
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि, गगन और उसके पिता ने एक करोड़ रुपए का बीमा क्लेम पाने के लिए वकील की सलाह पर यह कहानी गढ़ी थी, लेकिन पुलिस की सतर्कता के कारण यह धोखाधड़ी पकड़ी गई। पुलिस ने गगन और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। इसके अलावा इस साजिश में शामिल वकील की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
इसे भी पढ़ें- पूनम महाजन का बड़ा दावा, साजिश के तहत हुई थी पिता प्रमोद महाजन की हत्या









Users Today : 10

