Home » अंतर्राष्ट्रीय » Baba Vanga Predictions: 2025 में आएगी बड़ी तबाही, वेंगा बाबा की इस भविष्यवाणी से मची सनसनी

Baba Vanga Predictions: 2025 में आएगी बड़ी तबाही, वेंगा बाबा की इस भविष्यवाणी से मची सनसनी

News Portal Development Companies In India
Baba Vanga Predictions

Baba Vanga Predictions: क्या जुलाई 2025 में दुनिया को एक और बड़ी आपदा देखने को मिलेगी? क्या वाकई समुद्री लहरें बेकाबू होकर सब कुछ बहा ले जाएंगी? यह कोई अफवाह नहीं है, बल्कि जापान की मशहूर भविष्यवक्ता रियो तात्सुकी की एक नई भविष्यवाणी है, जिसने पूरी दुनिया में सनसनी मचा दी है!

इसे भी पढ़ें- Nostradamus Predictions: नास्त्रेदमस की डरावनी भविष्यवाणी, 2025 में नष्ट हो जाएगी पृथ्वी!

सच साबित हुईं कई भविष्यवाणियां

अब लोग रियो तात्सुकी को ‘जापानी बाबा वेंगा’ कहने लगे हैं, क्योंकि उनकी कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। उन्होंने 1995 के कोबे भूकंप और 2011 की जापान सुनामी की सटीक भविष्यवाणी की थी और अब उन्होंने एक और विनाशकारी प्राकृतिक आपदा की चेतावनी दी है, जो 2011 की आपदा से भी ज़्यादा ख़तरनाक हो सकती है।

Baba Vanga Predictions

रियो तात्सुकी 1980 के दशक में एक मंगा कलाकार थीं, लेकिन फिर उन्हें सपनों में भविष्य दिखने लगा। उन्होंने सपनों में जो कुछ भी देखा, उसे डायरी में नोट करना शुरू कर दिया। जब उनकी कई भविष्यवाणियां सच साबित हुईं, तो लोग उन्हें जापान की सबसे रहस्यमयी भविष्यवक्ता मानने लगे।

1995 का कोबे भूकंप

Baba Vanga Predictions

उन्होंने सालों पहले जापान में एक बड़े भूकंप की भविष्यवाणी की थी, जो सच साबित हुआ।

2011 की सुनामी

Baba Vanga Predictions

उन्होंने कहा, मार्च 2011 में समुद्र की लहरें जापान के शहरों को निगल जाएगी।उनकी ये भविष्यवाणी भी सच हुई।

महान गायक फ्रेडी मर्करी का निधन

Baba Vanga Predictions

उन्होंने 1991 में सपना देखा कि, एक प्रसिद्ध संगीतकार की मृत्यु होने वाली है और कुछ ही महीनों बाद फ्रेडी मर्करी की मृत्यु हो गई।

2025 भयानक सुनामी आएगी!

Baba Vanga Predictions

रियो का कहना है कि, जुलाई 2025 में जापान और एशिया के कई हिस्सों में भयंकर सुनामी आ सकती है। अपने सपने में उन्होंने देखा कि, प्रशांत महासागर का पानी ‘उबल रहा’ है और बड़े-बड़े बुलबुले उठ रहे हैं। उनका मानना ​​है कि, यह पानी के नीचे ज्वालामुखी विस्फोट या समुद्र तल में बड़े बदलाव का संकेत हो सकता है। उनका कहना है कि, यह सुनामी 2011 की आपदा से तीन गुना ज़्यादा ख़तरनाक हो सकती है। इतना ही नहीं, यह घटना प्रशांत महासागर के द्वीपों की भौगोलिक संरचना को भी बदल सकती है।

वैज्ञानिकों ने नहीं की पुष्टि

फिलहाल, वैज्ञानिकों ने इस भविष्यवाणी की पुष्टि नहीं की है। हालांकि, जापान ‘रिंग ऑफ फायर’ पर स्थित है, जो भूकंप और सुनामी जैसी आपदाओं के लिए कुख्यात है। विशेषज्ञों का कहना है कि, नानकाई ट्रफ (जापान के दक्षिणी तट पर स्थित एक क्षेत्र) में मेगाथ्रस्ट भूकंप की संभावना है, जो वास्तव में एक बड़ी सुनामी को जन्म दे सकता है।

सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा

रियो तात्सुकी की भविष्यवाणियां एक संयोग हो सकती हैं, लेकिन नजरअंदाज करने लायक नहीं हैं। प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए हमेशा तैयार रहना जरूरी है। रियो की इस भविष्यवाणी ने सोशल मीडिया को दो हिस्सों में बांट दिया है। कुछ लोग इसे महज संयोग मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे गंभीरता से ले रहे हैं।

क्या जुलाई 2025 में वाकई मेगा-सुनामी आएगी? ये तो आने वाला समय ही बतायेगा, लेकिन इसे लेकर अब लोगों में बहस छिड़ गई है।

इसे भी पढ़ें- Prediction 2025: डराने वाली है बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस की साल 2025 के लिए की गई भविष्यवाणी

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?