Home » खेल » Sunrisers Hyderabad: जिस होटल में ठहरी है सनराइजर्स हैदराबाद की टीम, वहां लगी आग

Sunrisers Hyderabad: जिस होटल में ठहरी है सनराइजर्स हैदराबाद की टीम, वहां लगी आग

[the_ad id="14540"]
Sunrisers Hyderabad

हैदराबाद। Sunrisers Hyderabad: सोमवार को हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित पार्क हयात होटल में आग लग गई। होटल के पहले फ्लोर से धुआं निकलता देख होटल स्टाफ और मेहमानों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। जुबली हिल्स से एक दमकल की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि, घटना के वक्त सनराइजर्स हैदराबाद टीम के सदस्य होटल की छठी मंजिल पर थे। उन्होंने तुरंत होटल खाली कर दिया।

इसे भी पढ़ें-  DC vs SRH: दिल्ली कैपिटल्स के आगे फेल हुए सनराइजर्स के दिग्गज, 16 ओवर में हासिल कर ली जीत

नहीं हुआ कोई नुकसान

Sunrisers Hyderabad

हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग के अधिकारी इसकी छानबीन कर रहे हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में कोई हताहत नही हुआ और न ही संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि, पहली मंजिल पर बिजली की वायरिंग में दिक्कत की वजह से धुआं निकला। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है।

एक महीने में कई जगह लगी आग

हैदराबाद शहर में आये दिन लग रही आग की घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई है। एक महीने के भीतर कई इलाकों में आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। 14 मार्च को कुकटपल्ली के विवेकानंद कॉलोनी में स्थित एक रेस्टोरेंट की रसोई में आग लग गई। आग गैस लीक होने के कारण लगी थी। हालांकि, गनीमत रही कि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

ईकॉम कन्वेंशन हॉल में लगी आग

Sunrisers Hyderabad

15 मार्च को गाचीबोवली के कोकापेट में एक नवनिर्मित होटल में उस समय आग लग गई, जब गैस कनेक्शन का काम चल रहा था। इस घटना में छह लोग घायल हो गए। 20 मार्च को शादनगर स्थित ईकॉम कन्वेंशन हॉल में भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैल गई, जिससे संपत्ति का काफी नुकसान हुआ।

10 अप्रैल को कुकटपल्ली के प्रशांतनगर में एक कॉपर रिसाइकिलिंग यूनिट में भीषण आग लग गई। आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी और तेजी से फैली भी थी। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारी लोगों से सतर्कता बरतने की अपील कर रहे हैं।

 

इसे भी पढ़ें- DC vs MI: अक्षर ने बल्लेबाजों के सिर पर फोड़ा हार का ठीकरा, कहा- ‘इस मैच को भूलना होगा’

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?