
नई दिल्ली। Seema Haider: मंगलवार, 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद, भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई सीसीएस की बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ पांच महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। एक फैसले में भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए जाने वाले वीजा पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। साथ ही सार्क वीजा छूट योजना (एसवीईएस) को भी तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है और एसवीईएस वीजा के तहत भारत आने वाले वीजा धारकों को 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का फरमान जारी कर दिया है। इसके अलावा अन्य वीजा धारकों को 1 मई तक का समय दिया गया है।
इसे भी पढ़ें- Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम में आतंकी हमला, 10 पर्यटक घायल, 2 की मौत
फिर चर्चा में आईं सीमा हैदर

भारत सरकार का ये फैसला आते ही सीमा हैदर को लेकर चर्चा शुरू हो गई, जो सचिन मीणा के प्यार में पड़ कर अपने चार बच्चों के साथ बिना वीजा के पाकिस्तान से भारत आई थीं और यहां आकार उन्होंने सचिन से शादी कर ली थी। ऐसे में अब लोगों के मन में सवाल उठ रह रहे हैं कि क्या भारत सरकार के फैसले के बाद सीमा हैदर को भी अपने पांचों बच्चों के साथ पाकिस्तान वापस जाना पड़ेगा।
नेपाल के रास्ते आई थीं भारत
बता दें, सीमा हैदर नेपाल के रास्ते भारत पहुंची थीं। सबसे पहले वह टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान के शारजाह से नेपाल पहुंची थीं, जहां कुछ दिन रहने के बाद वह काठमांडू से दिल्ली आने वाली बस में सवार हुईं और अपने चारों बच्चों के साथ भारत आ गईं। यहां आते ही सीमा हैदर र ने सचिन मीना से शादी कर ली, तब से सीमा हैदर भारत में ही रह रही हैं। सीमा जब भारत आई थीं, तो यूपी एटीएस ने उससे और सचिन से कई दिनों तक पूछताछ भी की है। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि, क्या भारत सरकार के इस फैसले के बाद सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान जाना पड़ेगा। अगर ऐसा होगा, तो क्या होगा सीमा और सचिन के प्यार का, और हाल ही में भारत में पैदा हुई उसकी बेटी का।
हो सकती है सजा

बता दें कि, सीमा हैदर ने बगैर वीजा या पासपोर्ट के भारत में एंट्री की थी, जिसका मामला अभी कोर्ट में भी चल रहा है। यह भी एक तथ्य है कि सीमा हैदर ने भारतीय नागरिक सचिन मीना से शादी की है। ऐसे में अगर उत्तर प्रदेश सरकार सीमा हैदर के खिलाफ मामला दर्ज कराती है, तो उसे बिना किसी वीजा या पासपोर्ट के भारत आने की सजा हो सकती है या वापस पाकिस्तान जाने के लिए मजबूर किया जा सकता है। हालांकि, सीमा हैदर भारत की स्थायी नागरिक बनना चाहती है, जिसके लिए उन्होंने भारत की नागरिकता लेने की इच्छा पहले ही जता दी थी
इसे भी पढ़ें- Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम में आतंकी हमला, 10 पर्यटक घायल, 2 की मौत






Users Today : 7

