
गोवा। Goa Temple Stampede: गोवा के शिरगांव में आयोजित श्री लेराई ‘जात्रा’ के दौरान शुक्रवार 2 मई की रात एक दुखद घटना घट गई। यहां लेराई मंदिर में भगदड़ मचने से 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस घटना में 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा उस समय हुआ जब भारी भीड़ में अचानक से कोई अफवाह फैली, जिससे दहशत फैल गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
इसे भी पढ़ें- Mahakumbh Tragedy: महाकुंभ में फिर हुआ हादसा, छह लोग घायल, एक गंभीर
भयावह हो गई थी स्थिति

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भगदड़ के दौरान स्थिति काफी भयावह हो गई थी। लोग एक-दूसरे पर गिरकर बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे। किसी को परवाह नहीं थी, सब अपनी बचाने के लिए भाग रहे थे और एक दूसरे पर गिर रहे थे।
उचित व्यवस्था न होने से हुआ हादसा

घटना की खबर मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंच गईं और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों ने अभी तक भगदड़ के पीछे के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं दी, लेकिन शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, भीड़भाड़ और उचित व्यवस्था न होने के कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल चाल लिया।
1000 पुलिसकर्मी थे तैनात

बता दें कि, ये दर्दनाक हादसा शुक्रवार को शुरू हुई श्री देवी लाईराई यात्रा के दौरान हुआ। इस यात्रा ने हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। साथ ही कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से 1000 पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए थे। प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट था। भीड़ की गतिविधियों पर हवाई निगरानी के लिए ड्रोन भी लगाए गए थे। इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री सावंत, उनकी पत्नी सुलक्षणा, राज्यसभा सांसद सदानंद शेट तनावड़े और विधायक प्रेमेंद्र शेट और कार्लोस फरेरा ने यात्रा का दौरा किया था और सारे इंतजामात देखे थे।
इसे भी पढ़ें- Maha Kumbh Stampede: CBI करेगी महाकुंभ में हुई भगदड़ की जांच!









Users Today : 9

