Home » Uncategorized » Farewell Ceremony: श्रेष्ठ बनना है, तो अच्छा परिश्रम करना होगा

Farewell Ceremony: श्रेष्ठ बनना है, तो अच्छा परिश्रम करना होगा

News Portal Development Companies In India
Farewell Ceremony
  • विदाई समारोह में कॉलेज से जुड़े रहने का आह्वान

अम्बिकापुर। Farewell Ceremony:  श्रेष्ठ बनने के लिए अच्छा परिश्रम करना होगा। जिन्दगी की चुनौतियां हमेशा आपसे श्रेष्ठ मांगती हैं। यह बातें शनिवार को श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित विदाई समारोह के दौरान शिरडी शिक्षण समिति के सचिव अजय कुमार इंगोले ने कही। उन्होंने कहा, अपने शैक्षिक करियर में सफलता पायें और उससे कॉलेज को भी अवगत करायें। आपकी सफलता विद्यार्थियों के लिए पाथेय होगी।

इसे भी पढ़ें- Yoga Camp: श्रेष्ठ विचार और अच्छी इच्छा शक्ति के लिए योग जरूरी: डॉ. राजेश श्रीवास्तव

आपकी सफलता हमें गौरवान्वित करती है

Farewell Ceremony

इससे पहले अतिथियों ने मां सरस्वती और श्री साई नाथ की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ और बैच लगा कर किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए शासी निकाय के अध्यक्ष विजय कुमार इंगोले ने कहा कि आपकी सफलता हमें गौरवान्वित करती है और आप हमेशा अपने कॉलेज से जुड़े रहें।

साबित करनी होगी दक्षता

Farewell Ceremony

प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सूरज जैसा चमकना है, तो तपिश को सहन करने की क्षमता विकसित करना होगा। समय बहुत कम है और आपके प्रतियोगी, प्रतिस्पर्धी ज्यादा हैं। उनके बीच आपको अपनी दक्षता से साबित करना है। उन्होंने स्नातकोत्तर अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को शोध के लिए आह्वान किया।

स्टूडेंट्स ने साझा किए अनुभव

Farewell Ceremony

फिजीकल साईंस विभाग के अध्यक्ष डॉ. शैलेष देवांगन ने विद्यार्थियों की सफलता और उनकी दक्षता को लेकर शुभकामनायें दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने महाविद्यालय में बिताये अपने अनुभव भी साझा किये।

Farewell Ceremony

इस समारोह के दौरान कला एवं समाज कार्य विभाग के अध्यक्ष डॉ. आर.एन शर्मा, लाइफ साईंस विभाग के अध्यक्ष अरविन्द तिवारी, शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिनेश शाक्य, वाणिज्य एवं प्रबंध विभाग के अध्यक्ष राकेश कुमार सेन, गीता चौहान, कंचन साहू, रेखा हलदार, विभा तिवारी, दीपक तिवारी, प्रीति सोनवानी, अमित सोनी आदि उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम पीड़ितों के साथ है देश की 140 करोड़ जनता

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?