Home » मनोरंजन » Divya Bharti Death Story: मौत से एक दिन पहले क्यों उदास थीं दिव्या भारती, इस एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Divya Bharti Death Story: मौत से एक दिन पहले क्यों उदास थीं दिव्या भारती, इस एक्ट्रेस ने किया खुलासा

News Portal Development Companies In India
Divya Bharti Death Story
Divya Bharti Death Story: 90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस दिव्या भारती ने बहुत ही कम उम्र में स्टारडम को पा लिया था, लेकिन जब वह सफलता की बुलंदियों पर थीं, तभी उनकी मौत हो गई। इस खबर को सुनकर न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई बल्कि देश भर के लोग दुखी हो गये थे। अब दिव्या की  खास दोस्त रहीं एक्ट्रेस गुड्डी मारुति ने उन्हें लेकर बड़ा खुलासा किया है।
मेस्ड-अप रहती थीं दिव्या

Divya Bharti Death Story

सिद्धार्थ कानन से हुई बातचीत में गुड्डी मारुति ने दिव्या भारती के मौत से पहले की कुछ पलों को साझा किया। उन्होंने, दिव्या की मौत से एक रात पहले हुई अपनी बर्थडे पार्टी का किस्सा सुनाया और कहा, जब दिव्या पार्टी में आई थी, तब थोड़ी उदास दिख रही थीं। बातचीत में दिव्या ने उन अफवाहों को भी ख़ारिज किया, जिसमें कहा जा रहा था कि, दिव्या की मौत में साजिद नाडियाडवाडा का हाथ है। गुड्डी ने बताया, दिव्या काफी अच्छी लड़की थी, लेकिन वह थोड़ी मेस्ड-अप रहती थीं। वह हर दिन ऐसे जीती थी, जैसे कि वह उसका आखिरी दिन हो।
साजिद को कर रही थी डेट 
उन्होंने ये भी कहा कि, जब हम सब फिल्म ‘शोला और शबनम’ की शूटिंग कर रहे थे, उस वक्त दिव्या साजिद को डेट कर रही थी। इसी दौरान 5 अप्रैल को उसकी मौत हो गई थी, लेकिन इससे एक दिन पहले मेरा बर्थडे था, तो हम सभी पार्टी कर रहे थे। इस पार्टी में गोविंदा, दिव्या, साजिद के साथ ही और भी बहुत लोग मौजूद थे। पार्टी में अब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन मुझे ऐसा लग रहा था कि, दिव्या थोड़ी उदास थी। दरअसल, उसे आउटडोर शूट के लिए जाना था, लेकिन वह नहीं जाना चाह रही थी।
ऊंचाई से नहीं लगता था डर

Divya Bharti Death Story

गुड्डी ने बताया, दिव्या भारती को ऊंचाई से डर नहीं लगता था। उन्होंने इससे जुड़ा एक किस्सा भी सुनाया। उन्होंने बताया- दिव्या जुहू बिल्डिंग के पांचवे फ्लोर पर रहती थीं। एक बार जब गुड्डी मारुति आइसक्रीम स्टोर पर जा रही थीं, तो दिव्या भारती ने उन्हें अपनी बालकनी से जोर से आवाज लगाई। गुड्डी ने कहा, जब मैंने ऊपर देखा तो दिव्या छत की मुंडेर पर पैर लटकाकर बैठी थीं। उन्होंने बताया- इस पर मैंने दिव्या से कहा… ये सेफ नहीं है… अंदर जाओ… तो उसने मुझे कहा…कुछ नहीं होगा…मुझे ऊंचाई से डर नहीं लगता है… लेकिन जिस तरह से वह बैठी थी…उसे देख कर मैं डर गई थी…।
बैलेंस बिगड़ने से हुई मौत 
गुड्डी ने दिव्या भारती के अपने अपार्टमेंट की बालकनी से गिरने वाली रात की घटना भी साझा की। मारुति ने बताया कि, दिव्या की मौत बाद एक हादसा थी। दरअसल, जब वह बालकनी से झुककर ये देख रही थी कि, उसके पति साजिद नाडियाडवाला की कार आई है या नहीं। इसी दौरान दिव्या का बैलेंस बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ी। कहा जाता है कि, जब ये घटना घटी थी, उस वक्त डिजाइनर नीता लुल्ला भी कथित तौर पर वहां मौजूद थीं और उन्होंने दिव्या भारती को बालकनी से नीचे गिरते हुए देखा भी था। गुड्डी मारुति बोलीं, ‘ दिव्या की मौत से उसकी मम्मी का हाल बुरा था। वहीं, साजिद भी बेहद बुरी हालत में थे। हालांकि, जब ये घटना घटी थी, तब साजिद घर पर नहीं थे।’
19 साल की उम्र में की शादी

Divya Bharti Death Story

बता दें कि, बालीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार दिव्या भारती ने बेहद कम उम्र में स्टारडम को हासिल कर लिया था और महज 19 साल  की उम्र में साजिद नाडियाडवाला से शादी भी कर ली थी, लेकिन दुर्भाग्य से कम उम्र में ही दिव्या ने दुनिया को अलविदा भी कह दिया था। दिव्या की मौत 5 अप्रैल 1993 को संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई थी।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?