Home » Uncategorized » Hunter Season 2: सुनील शेट्टी की ‘हंटर 2’ को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगी सीरिज

Hunter Season 2: सुनील शेट्टी की ‘हंटर 2’ को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगी सीरिज

[the_ad id="14540"]
Hunter Season 2

Hunter Season 2: 90 के दशक के दिग्गज एक्टर ‘सुनील शेट्टी’ की बहु प्रतीक्षित बेव सीरीज ‘हंटर 2’ का फैन्स के बीच बज बना है। फिल्म प्रेमी सीरिज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इसे लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। बताया जा रहा है कि, जैकी श्राफ और सुनील शेट्टी अभिनीत ये सीरीज जल्द ही ओटीटी प्लेटफार्म पर स्ट्रीम होने वाली है। ये भी कहा जा रहा है कि, सीरिज में ये दोनों एक्टर जबर्दस्त भूमिका में नजर आएंगे।

इसे भी पढ़ें- Friday OTT Release: आज से ओटीटी पर देख सकेंगे ये फ़िल्में, हो गई हैं स्ट्रीम

लोगों को पसंद आया था पहला पार्ट

Hunter Season 2

पहले सीजन की शानदार सफलता के बाद मेकर्स थ्रिलर शो का दूसरा सीजन लेकर आ रहे हैं। MX Player के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर सीरिज के बारे के अपडेट दी गई है। पोस्ट में वेब सीरीज का पोस्टर शेयर किया गया है, जिसमें सुनील शेट्टी, जैकी श्राफ और अनुषा दांडेकर नजर आ रही हैं। पोस्टर पर लिखा है, ‘हंटर 2’ जल्द आ रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amazon MX Player (@mxplayer)

बढ़ी फैंस की बेचैनी

बता दें कि, बेव सीरिज ‘हंटर’ का पहला पार्ट 2023 में रिलीज हुआ था। अब लंबे इंतजर के बाद दर्शकों को ‘हंटर 2’ देखने को मिलेगी। कहा जा रहा है कि ‘सुनील शेट्टी की ये अपकमिंग सीरीज OTT प्लेटफॉर्म ‘MX Player’ पर स्ट्रीम की जाएगी। हालांकि, मेकर्स ने अभी इसकी रिलीज डेट का अधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि ‘हंटर 2’ जल्द ही फिल्म प्रेमियों के लिए उपलब्ध होगी। MX Player के इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘जिस फेस-ऑफ का इंतजार था, वो आ गया है, टूटेगा नहीं, टूटेगा नहीं, हंटर सीजन 2 जल्द आ रहा है।’ पोस्ट वायरल होते ही फैन्स की बेचैनी बढ़ गई है और अब उनकी निगाहें इस शानदार शो के दूसरे पार्ट पर टिकी हुई हैं।

एक्टिव हुए फैंस

Hunter Season 2

पोस्टर और बेव सीरिज की रिलीज डेट का हिंट मिलने के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स एक्टिव हो गये हैं और अपना रिएक्शन देने लगे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ हम दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।’ वहीं एक अन्य ने कमेंट कर सीरीज को ‘माइंड ब्लोइंग’ बताया है। तीसरे यूजर ने सीरिज को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है  ‘दादा वर्सेज अन्ना लीजेंड और ओरिजिनल हीरोज।’

जैकी श्राफ भी नजर आएंगे अहम भूमिका में

बता दें कि, इस सीरीज का निर्देशन प्रिंस धीमान और आलोक बत्रा ने किया है। सीरीज के पहले सीजन यानी ‘हंटर’ में सुनील शेट्टी के साथ ईशा देओल, बरखा बिष्ट, करणवीर शर्मा और राहुल देव ने अभिनय किया था। सीरिज में जैकी श्राफ भी अहम किरदार में नजर आये थे। अब इसका दूसरा पार्ट ‘हंटर 2’ रिलीज होने जा रहा है। पार्ट 2 में भी सुनील शेट्टी के साथ जैकी श्रॉफ धमाकेदार भूमिका में नजर आएंगे।

ये है सीरिज की कहानी

Hunter Season 2

बता करें सीरिज की कहानी कि, तो ये एक पुलिस एसीपी विक्रम चौहान के इर्द-गिर्द घूम रही है, जो एक एक्सपीरियंस ऑफिसर हैं। इसकी जानकरी सुनील शेट्टी ने शो के सेट से शूटिंग की झलक दिखाते हुए दी है। सीरीज की शूटिंग अगस्त 2024 में शुरू हुई थी, जो अब बनकर तैयार हो चुकी है और जल्द ही स्ट्रीम होने वाली है। सुनील शेट्टी की फिल्म ‘केसरी वीर’ भी आज 23 मई पर्दे पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म में उनके साथ सूरज पंचोली और आकांक्षा शर्मा भी लीड रोल में नजर आ रही हैं। रिलीज से पहले मुंबई में फिल्म की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें फिल्म की पूरी टीम शामिल हुई। यह फिल्म सोमनाथ मंदिर की रक्षा करने वाले एक वीर योद्धा की कहानी पर आधारित है। अब देखना ये है कि, ये ड्रामा पीरियड फिल्म दर्शकों की कितना पसंद आती है और कितना कारोबार करती है।

 

इसे भी पढ़ें-  Panchayat 4 OTT Release: इंतजार खत्म, जल्द रिलीज होने जा रही है पंचायत 4, जानें डेट और प्लेटफार्म

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?