
नई दिल्ली। PBKS vs MI Qualifier-2: आईपीएल 2025 अब अपने आखिरी चरण में है। आज, 1 जून को फाइनल में जाने के लिए पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस की भिड़ंत गुजरात के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होगी। इससे पहले श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम पंजाब किग्स क्वालीफ़ायर-1 में हार गई थी। इस मुकाबले में पंजाब के बल्लेबाजों ने बेहद निरशाजनक प्रदर्शन किया था। वहीं, हार्दिक पण्ड्या और उनकी टीम ने उसी पिच पर एलिमिनेटर मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 200 से अधिक रनों का स्कोर खड़ा किया था। आज होने वाले मुकाबले में मुंबई की तरफ से खेलने वाले जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट को जल्दी-जल्दी विकेट निकालने होंगे, तो वहीं पंजाब की तरफ से खेलने वाले प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह और जोश इंग्लिस पर अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी।
इसे भी पढ़ें- IPL 2025 Points Table: टेबल पॉइंट में बड़ा उलट-फेर, जानें कौन है शीर्ष पर
प्रियांश आर्य बनाम ट्रेंट बोल्ट

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट आमतौर पर अपने पहले हो ओवर में ही विकेट निकालते हैं। ऐसे में प्रियांश आर्य को बोल्ट के सामने बहुत संभलकर खेलना होगा। क्वालीफायर-2 में होने वाली मुंबई और पंजाब की ये लड़ाई बेहद रोमांचक होने वाली है, क्योंकि प्रियांश शुरुआत में अटैकिंग बल्लेबाजी करते हैं। प्रियांश ने अब तक के 15 मैचों में 431 रन बनाए हैं। वहीं, बोल्ट ने 15 मैचों में 21 विकेट चटकाए हैं।
जोश इंग्लिस बनाम जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह को आज खेलने के लिए नई गेंद दी जा सकती है, क्योंकि एलिमिनेटर में भी उन्हें शुरूआती ओवर फेंकने की जिम्मेदारी मिली थी। इससे पहले तक वे बीच में गेंदबाजी कर रहे थे। ऐसे में उम्मीद है कि, उनकी सीधी टक्कर जोश इंग्लिस से होगी। जोश आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। लीग की शुरुआत में इंग्लिस कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर रहे थे, लेकिन सीरिज के आखिरी चरण के मैचों में वे अच्छा खेल रहे हैं। बुमराह ने लीग के 11 मैचों में 18 विकेट झटके हैं और इंग्लिस ने 9 मुकाबलों में 201 रन बनाए हैं।
रोहित शर्मा बनाम अर्शदीप सिंह
बात करें पंजाब के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की, तो टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दायें हाथ के बल्लेबाज रोहित शर्मा को परेशान कर सकते हैं। रोहित ने पिछले मैच में 81 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। इस दौरान उनके 2 और 12 रन पर आसान कैच भी छूटे थे। रोहित के लिए अर्शदीप मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। ऐसे में उन्हें अर्शदीप को बहुत सावधानी से खेलना होगा। अर्शदीप ने अब तक 15 मुकाबले खेले हैं और 18 विकेट चटकाए हैं। वहीं, रोहित ने 14 पारियों में चार अर्धशतक के साथ 410 रन बनाये हैं।
काइल जैमीसन बनाम जॉनी बेयरस्टो

क्वालीफायर 2 में लंबे कद के गेंदबाज काइल जैमीसन और बेयरस्टो के बीच की टक्कर भी रोमांचक होगी। बेयरस्टो को टीम में सिर्फ प्लेऑफ मैचों के लिए शामिल किया गया है। उन्होंने एलिमिनेटर मैच में 22 गेंदों पर 47 स्कोर बनाये थे।। बेयरस्टो को आउट करने करने की जिम्मेदारी काइल पर थी उन्हें जल्दी आउट करना चाहिए। माना जाता है कि, अगर एक बार वे पिच पर टिक गए, तो उन्हें आउट करने में गेंदबाजों के पसीने छूट जाते हैं। हालांकि, पूरे लीग में जैमीसन ने भी सिर्फ 2 मैच खेले हैं और सिर्फ 1 विकेट लिया है। वह भी विराट कोहली का।
हार्दिक पांड्या बनाम श्रेयस अय्यर और मार्कस स्टोइनिस
इस मुकाबले में दोनों टीमों के कप्तानों के बीच भी टक्कर देखने को मिलेगी। इस सीजन में हार्दिक पांड्या अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। वे श्रेयस अय्यर के खिलाफ गेंदबाजी कर सकते हैं। इस दौरान क्रीज पर उनके सामने मार्कस स्टोइनिस भी हो सकते हैं। ये दोनों बल्लेबाज पांड्या को परेशान कर सकते हैं। पांड्या ने इस सीजन खेले गये अपने 14 मैचों में 209 रन बनाए हैं और 13 विकेट चटकाए हैं। वहीं, अय्यर ने 15 पारियों में 516 रन बनाए हैं। स्टोइनिस शुरुआत में अच्छा नहीं खेल रहे थे, लेकिन पिछले 2 मैचों में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने 9 पारियों में 152 रन बनाए हैं। हालांकि, उनके हिस्से में एक विकेट नहीं आया है।
IPL Qualifier 2 is just around the corner! ????
Witness the electrifying action and cheer for your favourite team as they battle it out for a spot in the finals ????
Tickets go LIVE today at 7 PM
???? Exclusive access for @RuPay_npci cardholders#TATAIPL | #Qualifier2 pic.twitter.com/rIusdjt7wN
— IndianPremierLeague (@IPL) May 20, 2023
मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11 (संभावित)
हार्दिक पंड्या (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेट कीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, राज बावा, तिलक वर्मा, , नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, मिशेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, रिचर्ड ग्लीसन।
पंजाब किंग्स प्लेइंग 11 (संभावित)
श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह, अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई, नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, काइल जैमीसन।
अब तक की आईपीएल की विजेता टीमें

इसे भी पढ़ें- LSG VS PBKS IPL 2025: डिफेंस भर भरोसा नहीं करते आजकल के बल्लेबाज, उसी का उठाया फायदा- अर्शदीप









Users Today : 15

