Home » मनोरंजन » Govinda Career: सुनीता का बड़ा खुलासा, इन लोगों की वजह से बर्बाद हो गया गोविंदा का करियर

Govinda Career: सुनीता का बड़ा खुलासा, इन लोगों की वजह से बर्बाद हो गया गोविंदा का करियर

News Portal Development Companies In India
Govinda Career

Govinda Career:  80-90 के दशक के दिग्गज एक्टर गोविंदा जहां अपनी शानदार एक्टिंग और कामेडी के लिए जाने जाते हैं। वहीं, उनकी पत्नी सुनीता अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं।  सुनीता अक्सर किसी न किसी रियलिटी शो में नजर आ जाती हैं और अपनी पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ पर खुल कर बोलती हैं। हाल ही में सुनीता ने अपने पति गोविंदा के करियर पर खुलकर बात की और बताया कि, किन लोगों की वजह से गोविंदा का करियर बर्बाद हुआ था। आइये जानते हैं सुनीता ने क्या-क्या कहा।

इसे भी पढ़ें- Govinda In Love: 30 साल की एक्ट्रेस के प्यार में पड़े गोविंदा, पत्नी ने भेजा तलाक का नोटिस

17 साल से नहीं की बड़ी फिल्म

Govinda Career

बता दें कि, सुनीता हाल ही में ‘द पावरफुल ह्युमन्स के साथ एक इंटरव्यू में नजर आई थी।  इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बेबाक बात की। इस दौरान सुनीता ने एक्टर और अपने पति गोविंदा के करियर में आई गिरावट पर भी बात की और कुछ करीबी लोगों को इसका जिम्मेदार ठहराया।  उन्होंने कहा, ‘गोविंदा ने पिछले 17 सालों से कोई बड़ी फिल्म नहीं की है क्योंकि उनके आसपास रहने वाले लोग उन्हें सपोर्ट नहीं करते हैं। वे ऊपर से तो वाह-वाह करते हैं, लेकिन वे हमारा भला नहीं चाहते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ssunita (@officialsunitaahuja)

 

सिर्फ वाह-वाह करते हैं लोग

सुनीता ने कहा, उन लोगों ने ही मेरे और गोविंदा के बीच गलतफहमियां क्रियेट कराई और हमारे बीच झगड़ा कराया। सुनीता ने इसकी वजह बताते हुए कहा,  क्योंकि मैं झूठ नहीं बोल सकती और न ही लोगों की चापलूसी करती हूं। यही वजह है कि, लोग हमें पसंद नहीं करते हैं। उन्होंने कहा, उनके पास एक लेखक, एक सेक्रेटरी और एक दोस्त जैसा वकील भी है, लेकिन वे सब बेकार हैं, क्योंकि वो सिर्फ गोविंदा की तारीफ करते हैं और कहते हैं कि क्या शानदार काम किया है। कोई ऐसा नहीं है, जो गोविंदा  की कमियों को बताये और जब मैं सच बोलती हूं, तो वो चिढ़ जाते हैं।’

अब समय बदल गया है

Govinda Career

सुनीता ने कहा, आज समय बदल चुका है। अब 90 का दशक नहीं है। अब बड़े पर्दे के साथ ही नेटफ्लिक्स और अमेजन जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म हैं, लेकिन वे (गोविंदा) अपने वाह-वाह प्रोडक्शंस के चक्कर में ही फंसे रहते हैं। उससे बाहर निकलने की सोचते भी नहीं। उन्होंने कहा, मैंने उनसे (गोविंदा) कहा कि वे अपने आस-पास से ऐसे लोगों को हटायें जो सिर्फ वाह-वाह करते हैं, लेकिन हकीकत में उन्हें आगे नहीं बढ़ने देना चाहते हैं। सुनीता ने सवालिया लहजे में कहा, जो व्यक्ति 90 के दशक में एक के बाद एक हिट फ़िल्में दे रहा था, वह अगर ये मानने कि वह सोलो-हीरो फिल्म करेगा तो क्या वह चलेंगी, लेकिन ‘बड़े मियां छोटे मियां’ सोलो-हीरो फिल्म नहीं थी और ना ही ‘आंखें’ थीं।

2019 में इस फिल्म में आये थे नजर

बावजूद इसके दोनों फ़िल्में अपने टाइम में सुपरहिट साबित हुई थीं। उन्होंने कहा, अब उनके आस-पास रह रहे लोगों ने उनके दिमाग में यह मिथक बैठा दिया कि, वह बहुत शानदार हीरो हैं और अकेले के दम पर फिल्म सुपरहिट करा सकते हैं, लेकिन अब समय बदल गया है। आज सोलो-हीरो फिल्में नहीं चलती हैं, जब तक कि दमदार कहानी और एक अच्छा निर्देशक ना हो।’ बता दें कि, गोविंदा को आखिरी बार साल 2019 में आई कॉमेडी फिल्म ‘रंगीला राजा’ में देखा गया था। हालांकि, डायरेक्शन सिकंदर भारती के डायरेक्शन ने बनी ये फिल्म बॉक्स आफिस कर कुछ खास  कमाल नहीं दिखा सकी।

 

इसे भी पढ़ें- Sunita Ahuja Shocking Revelations: गोविंदा से इनसिक्योर हुईं पत्नी सुनीता, कहा- ‘अगले जन्म में मेरे पति मत बनना’

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?