
इसे भी पढ़ें- Pahalgam Aatanki Hamla: युद्ध हुआ, तो किसका साथ देगा अमेरिका, भारत का या पाकिस्तान का, क्या कहते हैं विशेषज्ञ
पाकिस्तान को आतंकवाद पीड़ित मनाता है अमेरिका

आपको बता दें कि, ये वहीं पाकिस्तान है, जिसने 11 सितंबर 2001 को अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को उड़ाने वाले आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को अपने यहां छिपा कर रखा था। ये वहीं पाकिस्तान है, जो भारत में आये दिन आतंकी हमले करता है। हाल में भी इसने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में धर्म पूछकर हिन्दुओं का नरसंहार किया था। इसी की जमीन पर अलकायदा, लश्कर-ए-तैयबा और जैश ए मोहम्मद जैसे आतंकी संगठन फलते फूलते हैं। इसी पाकिस्तान को अमेरिका आतंकवाद से पीड़ित मान रहा है।
एक साल में हुए एक हजार आतंकी हमले
एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका की सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के चीफ जनरल कुरीला ने पाकिस्तान का गुणगान अपने देश की संसदीय (कांग्रेस) कमेटी के समक्ष किया। कुरीला का मानना है कि, 2024 में अफगानिस्तान से सटे पाकिस्तानी इलाकों में एक हजार से अधिक आतंकी हमले हुए, जो अफगानिस्तान से भागे ISI और दूसरे आतंकी संगठनों ने कराए थे। कुरीला का कहना है कि, इन आतंकी हमलों में 700 से अधिक पाकिस्तानी सैनिकों और 2500 से अधिक आम नागरिकों को जान गंवानी पड़ी है।
असीम मुनीर की तारीफ़

हालांकि, हालांकि पाकिस्तानी सेना इन आतंकियों से लड़ रही है और अपनी जमीन को आतंकवाद से मुक्त करने की कोशिश कर रही है। जनरल कुरीला ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर की भी तारीफ की है। कुरीला ने कहा, मुनीर ने IS आतंकी शरीफुल्लाह को अरेस्ट करने के बाद सबसे पहले मुझे फोन कर रक्षा सचिव को बताने के लिए कहा था कि, पाकिस्तान शरीफउल्लाह को अमेरिका को प्रत्यर्पित करने के लिए तैयार है।
आतंकी शरीफुल्लाह की गिरफ्तारी
14 जून को मनाई जाएगी यूएस आर्मी की 250वीं वर्षगांठ

कुछ रिपोर्ट्स कि मानें, तो दो दिन बाद यानी 14 जून दिन शनिवार को होने वाली यूएस आर्मी की 250वीं वर्षगांठ के मौके पर आसिम मुनीर को वाशिंगटन डीसी का न्योता दिया गया है। इस मौके पर अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में एक भव्य सैन्य परेड का आयोजन किया गया है, जिसमें शामिल होने के लिए दुनियाभर की सेनाओं के टॉप मिलिट्री कमांडर को आमंत्रित किया गया है। इसी गेस्ट लिस्ट में मुनीर का भी नाम शामिल है।
इसे भी पढ़ें- Impact Of Trump Tariffs: अमेरिका ने चीन पर लगाया टैरिफ, धड़ाम हुआ पाकिस्तान का शेयर बाजार






Users Today : 30

