Home » शिक्षा » Rajat Mahotsav 2025: सभी को साक्षर बनाना हमारा दायित्व- डॉ. राजेश

Rajat Mahotsav 2025: सभी को साक्षर बनाना हमारा दायित्व- डॉ. राजेश

[the_ad id="14540"]
Rajat Mahotsav 2025
  • रजत महोत्सव 2025 के तहत साई कॉलेज से निकली साक्षरता रैली

अम्बिकापुर। Rajat Mahotsav 2025:  श्री साई बाबा आदर्श महाविद्यालय में मंगलवार को रजत महोत्सव 2025 के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य पर महाविद्यालय प्रांगण से साक्षरता रैली निकाली गयी। रैली में शामिल विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि जीवन में शिक्षा का बहुत महत्व है और सभी को साक्षर बनाना हमारा कर्तव्य है।

इसे भी पढ़ें- Teacher’s Day: हमारे समाज की बुनियाद हैं शिक्षक: इंगोले

साक्षरता की शपथ दिलायी

उन्होंने सभी विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि आपकी जिम्मेदारी है कि अपने आसपास के लोगों को साक्षर बनायें। प्राचार्य ने सभी को साक्षरता की शपथ दिलायी। प्राचार्य ने रैली को हरी झंडी दिखा कर महाविद्यालय प्रांगण से रवाना किया, जो डिगमा, गांधीनगर होते हुए पुन: महाविद्यालय परिसर में पहुंची।

विद्याथियों ने प्रस्तुत की विकसित छत्तीसगढ़ की रूपरेखा

Rajat Mahotsav 2025

रजत महोत्सव 2025 के अवसर पर युवा गतिविधि क्लब के तत्वावधान में विकसित छत्तीसगढ़ @2047 विषय पर भाषण और सेमिनार प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ को विकसित बनाने के लिए विद्यार्थियों ने रूपरेखा प्रस्तुत की। छत्तीसगढ़ के जल, जंगल, जमीन को बचाते हुए संघारित विकास का आह्वान किया गया।

सेमिनार में विकसित भारत @2047और विकसित छत्तीसगढ़ @2047 के लिए सुझाव और कार्ययोजना बतायी गयी। युवा गतिविधि क्लब प्रभारी नीतू सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 65 प्रतियोगितायों ने भाग लिया। निर्णायक के रूप में सहायक प्राध्यापक शैली सिन्हा, सगुफ्ता नाज, स्वाती शर्मा ने सहयोग किया।

 

इसे भी पढ़ें- Teacher’s Day: समाज और राष्ट्र का निर्माता है शिक्षक: विजय कुमार इंगोले

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?