Home » शिक्षा » प्राचार्य ने दिलायी छात्रसंघ प्रभारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ

प्राचार्य ने दिलायी छात्रसंघ प्रभारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ

[the_ad id="14540"]
छात्रसंघ
  • कमेटी और समिति के प्रभारियों ने दिलायी पदाधिकारियों को शपथ
  • नेतृत्व क्षमता का होगा विकास, मिलेगा अवसर

अम्बिकापुर। श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र संघ पदाधिकारियों के साथ सभी विभागीय एसोसिएशन, क्लब और सोसायटी के सदस्यों को शपथ दिलायी गयी। प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने महाविद्यालय के अध्यक्ष दीप्ति यादव, उपाध्यक्ष ऋषभ गुप्ता, सचिव रूपाली साहू और मंत्री मिनल सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

इसे भी पढ़ें- Gender Issues Club: एक ही सिक्के के दो पहलू हैं महिला और पुरूष: शिल्पा

एनईपी प्रभारी डॉ. आरएन शर्मा ने एनईपी के ब्रैंड अम्बेसडर चिन्मय गिरी और गौरी यादव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. अजय कुमार तिवारी ने स्वीप ब्रैंड अम्बेसडर शानू रानी तिर्की को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

छात्रसंघ

कार्यक्रम के दौरान इको एंड क्लीनीनेस क्लब के प्रभारी अरविन्द तिवारी, साइंस क्लब एंड कॉलेज एग्जीविशन कमेटी के प्रभारी दीपक तिवारी, जेंडर इश्यू क्लब एवं महिला कल्याण एवं एंटी सेक्सुअल हैरेसमेंट सेल को डॉ. जगमीत कौर, प्लेसमेंट सेल और आईटी सेल प्रभारी डॉ. विवेक कुमार गुप्ता, इलर्निंग सेल के प्रभारी राहुल कुंडु, ओबीसी सेल और एससी/एसटी सेल की प्रभारी कंचन साहू, कल्चरल कमेटी डॉ. जसप्रीत, मैग्जीन कमेटी, मैनेजमेंट कमेटी डॉ. अजय कुमार तिवारी रिसर्च एंड एथिकल कमेटी डॉ. श्रीराम बघेल, कॉलेज यूथ एक्टिविटी कमेटी नीतू सिंह, क्रिएविटी क्लब वंदना पांडेय, सोशल वर्क सोसायटी रौनक निशा, स्पोर्ट्स क्लब सोनाली गोस्वामी, लिगल लिट्रेसी डॉ. दिनेश शाक्य, एल्यूमिनी सेल डॉ. आरएन शर्मा, माइनॉरिटी सेल विनिता मेहता ने पदाधिकारियों को शपथ दिलायी।

छात्रसंघ

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि यह हर्ष का पल है, हम अपने विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता का विकास कर रहे हैं। उन्हें सर्वांगीण विकास का अवसर मिलता है। उन्होंने सभी युवाओं, विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि आप समाज के लिए अपनी सहभागिता निभाइये।
कार्यक्रम के दौरान सभी प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Samvidhan Diwas: हमारा संविधान देता है नियमबद्ध स्वतंत्रता

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?