
-
आचार्य पंडित राम राज त्रिपाठी की 32वीं पुण्य स्मृति में हुई गोष्ठी
मुसाफिरखाना अमेठी। Amethi News: स्मृति शेष आचार्य पंडित राम राज त्रिपाठी की 32वीं पुण्य स्मृति में ए. एच. इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना के प्रांगण में आचार्य सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित अनुशासन, अनुसरण और अभ्युदय पर आधारित विचार गोष्ठी आयोजित की गई।
इसे भी पढ़ें- Amethi News: ARTO पर लगा 11 हजार रुपए की अवैध वसूली का आरोप
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुंवर बहादुर सिंह सचिव, मुजफ्फरपुर नगर विकास प्राधिकरण एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. कौशलेंद्र त्रिपाठी एवं शिवकुमार सिंह ,ब्लॉक प्रमुख बल्दीराय उपस्थित रहे । मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के पूर्व छात्र ने छात्रों को अनुशासन के विषय में बताया कि अनुशासन से ही व्यक्ति एवं देश महान होता है, परिस्थितियां कैसी भी हो अनुशासित व्यक्ति सदैव उन्नति करता है।
आचार्य सेवा संस्थान के अध्यक्ष गया दत्त त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को उनके उत्तम भविष्य के लिए अनुशासन की सीख देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की ।आचार्य सेवा संस्थान की सचिव सुषमा त्रिपाठी ने अपने भावपूर्ण गीत से बापूजी को याद किया।
इस अवसर पर डॉ श्याम धर तिवारी, डॉ. रमा शंकर पांडेय, महेंद्र तिवारी आदि उपस्थित रहे। गीत प्रतियोगिता में प्राची यादव प्रथम, प्रज्ञा पांडेय द्वितीय तथा आदर्श मिश्रा का तृतीय स्थान रहा तथा भाषण प्रतियोगिता में आयुष शुक्ला प्रथम, मीनाक्षी शुक्ला द्वितीय तथा स्नेहा अग्रहरि का तृतीय स्थान रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश कुमार मिश्रा प्रधानाचार्य ए एच इंटर कॉलेज ने की तथा संचालन आशीष तिवारी ने किया।
इसे भी पढ़ें- Amethi News: अमेठी का अजीबो-गरीब मामला, पति ने पत्नी को प्रेमी संग विदा किया






Users Today : 1

