Home » उत्तर प्रदेश » Kambal Vitaran: रक्तदान संस्थान ने ठंड से ठिठुर रहे जरूरतमंदों को बांटे कंबल

Kambal Vitaran: रक्तदान संस्थान ने ठंड से ठिठुर रहे जरूरतमंदों को बांटे कंबल

[the_ad id="14540"]
Kambal Vitaran:

प्रतापगढ़। Kambal Vitaran: रक्तदान संस्थान द्वारा चलाया जा रहा कम्बल वितरण अभियान के तहत गुरुवार रात्रि संस्थान की टीम ने शहर का भ्रमण कर ठंड से ठिठुर रहे जरूरतमंदों को कंबल ओढ़ाकर ठंड से राहत प्रदान करने का प्रयास किया।

इसे भी पढ़ें- Alliance Club: ठंड से बचाव के लिए एलायंस क्लब ने बेजुबानों को पहनाए काऊ कोट

कम्बल वितरण में किन्नर महामंडलेश्वर अंजली सखी पंकज शुक्ल, देशराज सिंह सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा। टीम ने रात्रि भ्रमण के दौरान नगर क्षेत्र के कचेहरी, बलीपुर, अम्बेडकर चौराहे, सदर बाजार, मेडिकल कॉलेज रोडबेज बस स्टैंड सहित आदि स्थानों पर पहुंच कर ठंड से ठिठुर रहे जरूरतमंदों को कंबल भेंट किया।

रक्तदान संस्थान के अध्यक्ष निर्मल पाण्डेय ने कहा कि यह अभियान संस्थान द्वारा प्रत्येक ठंड में 2021 से चलाया जा रहा है,जो ठंड तक चलता रहेगा। उन्होंने समाज के अन्य लोगों से भी संस्थान से जुड़कर सहयोग हेतु आगे आने की अपील की है।

 

इसे भी पढ़ें- Adhivakta Parishad: अधिवक्ता परिषद अवध प्रांत की प्रांतीय बैठक से पहले मंथन

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?