Home » Uncategorized » 77th Republic Day: नियमबद्धता का संदेश देता है हमारा गणतंत्र- इंगोले

77th Republic Day: नियमबद्धता का संदेश देता है हमारा गणतंत्र- इंगोले

[the_ad id="14540"]
77th Republic Day
  • साई कॉलेज में हर्षोल्लास से मना गणतंत्र दिवस

अम्बिकापुर। 77th Republic Day: श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मना। शासी निकाय के अध्यक्ष विजय कुमार इंगोले ने ध्वाजारोहण कर सभी को 77वें गणतंत्र की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि गणतंत्र संदेश देता है कि नियमबद्ध, अनुशासित जिन्दगी का वरण करें।

इसे भी पढ़ें- Republic Day 2026: साई स्कूल में हर्षोल्लास से मना 77वां गणतंत्र दिवस

गणतंत्र की महत्ता से अवगत कराया

77th Republic Day

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री शिरडी शिक्षण समिति के सचिव अजय कुमार इंगोले ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने जो विरासत हमको सौंपी है, उसे और मजबूत कर नये कलेवर में भावी पीढ़ी को सौंपना है। प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि आप हमेशा अपने कर्तव्यों के लिए आगे बढ़िये, अधिकार स्वत: मिल जायेंगे। उन्होंने सभी को गणतंत्र की महत्ता से अवगत कराया।

77th Republic Day

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अनीश ने कहा कि गणतंत्र में गण और तंत्र दोनों हमसे है। हमें अपने को व्यवस्थित रखना है, तंत्र स्वत: बेहतर हो जायेगा। उन्होंने सभी दोपहिया चालकों से अनुरोध किया कि वाहन चलाते समय हमेशा हेल्मेट को प्रयोग करें। कार्यक्रम के दौरान अंकुश गुप्ता और निशा निषाद ने गणतंत्र के प्रेरक प्रसंगों से अवगत कराया। विद्यार्थियों ने तिरंगा रैली निकाल कर राष्ट्रीयता का बोध कराया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

भारत हमको जान से प्यारा है…

77th Republic Day

डॉ.जगमीत कौर के मार्गदर्शन में बी.एससी.बी.एड के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों की समूहनृत्य के साथ प्रस्तुति दी। भारत हमको जान से प्यारा है…,वंदे मातरम्…,बैंठन रे चिरैया, गावो बस्तरिया गाना की शानदार प्रस्तुति हुई।

 

इसे भी पढ़ें- Sports Competition: सेक्टर स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में सरस्वती महाविद्यालय बना विजेता

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?