Home » शिक्षा » Poster Competition: पोस्टर पर गूंजा नारी सशक्तीकरण का संदेश

Poster Competition: पोस्टर पर गूंजा नारी सशक्तीकरण का संदेश

[the_ad id="14540"]
image
  • साई कॉलेज में हुई पोस्टर प्रतियोगिता

अम्बिकापुर। Poster Competition: बेटी है तो कल है। बेटियों को पढ़ाओगे तो परिवार शिक्षित होगा। सशक्त नारी से ही समाज मजबूत बनेगा। बेटी नहीं होगी तो बहू कहां से लाओगे, की सशक्त आवाज श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वूमेन वेलफेयर एंड एंटी सेक्सुअल हैरासमेंट सेल के तत्वावधान में बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में गूंजती रही।

इसे भी पढ़ें- 77th Republic Day: नियमबद्धता का संदेश देता है हमारा गणतंत्र- इंगोले

Poster Competition

सेल की प्रभारी डॉ. अलका पांडेय के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में एक ओर जहां बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ, सशक्त नारी-मजबूत देश, कन्या भ्रूण बचाओ का संदेश दिखा तो दूसरी ओर घरेलू हिंसा, बालिकाओं की सुरक्षा और किशोरियों के लिये न्याय की मांग बलवती हुई। गुड टच-बैड टच पर चुप्पी तोड़ने का आह्वान दिखा।

नारी शिक्षा की पर दिया बल 

Poster Competition

शिक्षा की महत्ता और परिवार की बुनियाद के लिए नारी शिक्षा की आवश्यकता पर बल दिया गया। महिला शिक्षित होगी तो घरेलू हिंसा नहीं होगी और बच्चियां भी सुरक्षित रहेंगी। उन्हें समाज में समान अवसर मिलेगा। आपरेशन सिंदूर के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह का जादू पोस्टर पर नजर आया। महिलायें अब अबला नहीं, बल्कि नारी सशक्तीकरण के दौर से आगे बढ़ रही हैं।

Poster Competition

प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने पोस्टर प्रतियोगिता का अवलोकन कर और सभी को बालिका दिवस की शुभकामना दी। प्रतियोगिता के दौरान डॉ. जगमीत कौर, डॉ. जसप्रीत कौर विनीता मेहता ने सहयोग किया।

 

इसे भी पढ़ें- Republic Day 2026: साई स्कूल में हर्षोल्लास से मना 77वां गणतंत्र दिवस

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?