Home » शिक्षा » Little Master Chef: अभिभावक और विद्यार्थियों ने लिटिल मास्टर सेफ में लिया स्वाद का आनन्द

Little Master Chef: अभिभावक और विद्यार्थियों ने लिटिल मास्टर सेफ में लिया स्वाद का आनन्द

[the_ad id="14540"]
Little Master Chef
  • साई स्कूल में बच्चे बने स्वाद के सौदागर

अम्बिकापुर। Little Master Chef:  श्री साई बाबा डे बोर्डिंग स्कूल में रविवार को एलिस इन वंडरलैंड थीम पर आयोजित लिटिल मास्टर शेफ में विद्यार्थियों ने अभिभावकों संग व्यंजनों के स्वाद का आनन्द लिया। प्री प्राइमरी से कक्षा एक के विद्यार्थियों ने रोस्टिंग से भूजा बनाया तो डीप फ्राई से पुआ, ब्यायलिंग से टमाटर सूप तो पॉट कुकिंग से वेज विरयानी आकर्षण का केन्द्र रही।

इसे भी पढ़ें- Poster Competition: पोस्टर पर गूंजा नारी सशक्तीकरण का संदेश

बच्चों ने बताई व्यंजनों की विशेषता 

Little Master Chef

ग्रिलिंग से तैयार सैंडविच सभी को भा गया। व्यंजनों की स्टॉल पर विशेष परिधान में सजे बच्चे अपने बनाये स्वादिष्ट पकवानों की विशेषता भी बताते रहे। बच्चों के लिए एक विशेष खेल भी रखा गया था जिसमें बच्चों के साथ अभिभावकों ने उत्साह से भाग लिया।

स्कूल की प्राचार्य प्राची गोयल ने बताया कि लिटिल मास्टर सेफ का उद्देश्य बच्चों में सेहत के साथ स्वाद और रचनात्मक प्रवृत्ति को बढ़ाना है।

Little Master Chef 1

लिटिल मास्टर सेफ के दौरान प्रबंध समिति के अध्यक्ष विजय कुमार इंगोले, सचिव अजय कुमार इंगोले, सह प्रबंधक यशा इंगोले चैधरी, रेखा इंगोले, अलका इंगोले, श्री साई बाबा आदर्श महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव तथा सभी अभिभावक, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़ें- 77th Republic Day: नियमबद्धता का संदेश देता है हमारा गणतंत्र- इंगोले

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?