Home » उत्तर प्रदेश » Pratapgarh News: धरना देने के 98 दिनों बाद नर्सिंगहोम के डॉक्टर पर मुकदमा

Pratapgarh News: धरना देने के 98 दिनों बाद नर्सिंगहोम के डॉक्टर पर मुकदमा

[the_ad id="14540"]
IMAGE
  • नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष के पिता का आयुष्मान कार्ड में उपचार न करने का आरोप

प्रतापगढ़। Pratapgarh News: आयुष्मान कार्ड धारक बुजुर्ग पिता से पंद्रह हजार रुपए की अवैध वसूली में कार्रवाई की मांग को लेकर जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष रवि कुमार द्विवेदी बीते 98 दिनों से डीएम के कक्ष के बाहर धरना दे रहे थे।

इसे भी पढ़ें- Pratapgarh News: रंग लाई मंडल अध्यक्ष की कोशिश, 25 साल से जर्जर पड़ी सड़क का निर्माण शुरू

डीएम शिवसहाय अवस्थी की फटकार के बाद सीएमओ की मंशा पर नर्सिंगहोम के डॉक्टर पर केस दर्ज हुआ है। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के पिपरी खालसा गांव में रहने वाले अधिवक्ता रवि कुमार द्विवेदी की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने शहर के संजीवनी नर्सिंगहोम के डॉक्टर एसएस गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पीड़ित अधिवक्ता के अनुसार बीते 13 फरवरी 2025 को पिता का उपचार कराया। पीड़ित के पिता का आयुष्मान योजना का कार्ड था, बावजूद इसके ऑपरेशन के नाम पर डॉक्टर ने पंद्रह हजार रूपये की अवैध वसूली की।

मामले की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की लीपापोती से आहत होकर रवि कुमार द्विवेदी बीते 98 दिनों से कचहरी में डीएम कार्यालय के बाहर धरना दे रहे थे। चुनाव में वह उपाध्यक्ष निर्वाचित हुये हैं। दो दिन पहले डीएम ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया था।

इसे भी पढ़ें- Pratapgarh News: भारतीय इतिहास संकलन समिति के जिला ईकाई का हुआ पुनर्गठन

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?