Home » Uncategorized » Women’s Day 2026: विश्व महिला दिवस पर प्राचार्य ने स्त्री शक्ति को किया सम्मानित

Women’s Day 2026: विश्व महिला दिवस पर प्राचार्य ने स्त्री शक्ति को किया सम्मानित

[the_ad id="14540"]
IMAGE
  • कविताओं में छलकी नारी संवेदना

अम्बिकापुर। Women’s Day 2026:  श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य पर महिला प्राध्यापक, अधिकारी और कर्मचारियों को प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने सम्मानित किया।

इसे भी पढ़ें- SSBAM Farewell: विपरीत परिस्थितियों में ही होती है हौसले और जज्बे की परीक्षा

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि आधी आबादी अपनी पूरी जिम्मेदारियों का निर्वहन करती है। उनके त्याग, परिश्रम और धैर्य से ही समाज में गति है। प्रकृति ने पुरूष और महिला को अलग-अलग शक्तियों के साथ जिम्मेदारियां भी सौंपी है, जिसका निर्वहन हो रहा है।

Women's Day 2026

बेटी, बहन, मां, पत्नी, भाभी, दादी, फुआ, मौसी, चाची, नानी, मामी, ननद, सास आदि रिश्तों को महिलायें ही जीवित रखे है। उन्होंने सभी महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि आप परिवार और जीवन में सभी रिश्तों का ईमानदारी से निर्वाह करें। रिश्तों की ईमानदारी ही समाज की बुनियाद है जिसमें परिवार पल्लवित-पुष्पित होता है।

इस अवसर डॉ. अजय कुमार तिवारी ने त्रावणकोर रियासत के चेरथला की रहने वाली नागेली के त्याग और बलिदान से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान सहायक प्राध्यापक ज्योति सिंह, डॉ. वन्दना ने कविताओं में नारी संवेदना को व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान सभी प्राध्यापक, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें- SSBAM Farewell: सितारों से आगे जहां और भी हैं… के साथ विदा हुए साइबर वैली के मर्मज्ञ

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?