Home » उत्तर प्रदेश » Death Anniversary: दिनेश सिंह की पुण्यतिथि पर उमड़ा पत्रकारों का सैलाब, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

Death Anniversary: दिनेश सिंह की पुण्यतिथि पर उमड़ा पत्रकारों का सैलाब, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

News Portal Development Companies In India
IAMGE
  • व्यक्तित्व और कृतित्व को याद कर भावुक हुए पत्रकार साथी 

प्रतापगढ़। Death Anniversary: प्रतापगढ़ प्रेस क्लब के संस्थापक स्वर्गीय दिनेश सिंह की तृतीय पुण्यतिथि धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर जिले के पत्रकार साथियों ने उनके व्यक्तित्व और व्यक्तित्व को याद कर भावुक हो गए। जिले के अंबेडकर चौराहा पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मौजूद प्रेस क्लब के अध्यक्ष पवन सिंह ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वर्गीय दिनेश सिंह हमेशा पत्रकारों के हितों के लिए लड़ाई लड़ते रहे।

इसे भी पढ़ें- Women’s Day 2026: प्रतापगढ़ में चमकी बेटियों की प्रतिभा, प्रेमलता सिंह ने किया सम्मान

खास बात यह है कि वो अपनी लेखनी के साथ-साथ अपने मददगार स्वभाव के लिए भी पूरे जनपद में जाने जाते थे। यही वजह है कि वह पत्रकार साथियों के बीच हमेशा लोकप्रिय रहे। पत्रकारिता करने वाले इस कठिन युग में जिले के पत्रकार स्व. दिनेश सिंह को बहुत याद करते हैं। सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने दिनेश सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर नमन किया।

सदर विधायक ने कहा, दिनेश सिंह की लेखनी जितनी दमदार थी, उतने ही वे बात के भी  काफी धनी थे। गरीबों की मदद के लिये हमेशा आगे रहते थे। विश्वनाथगंज विधायक जीत लाल पटेल ने भी पुष्प अर्पित कर दिनेश सिंह को याद किया।

इस मौके पर सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल, प्रेस क्लब संरक्षक राजीव पांडे, अनिकेत दिनेश सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीरज त्रिपाठी, वरिष्ठ समाजसेवी रोशन लाल उमरवैश्य, अजितेश त्रिपाठी, प्रशांत सिंह सोम, संजय द्विवेदी, अतुल यादव, मनीष ओझा, अजय मौर्य, विकास कुमार यादव, यज्ञ प्रताप सिंह, अभिषेक मिश्रा, मो. हुजैफ, परमानन्द मिश्रा, अवनीश मिश्रा, बृजेश मिश्र, अतुल यादव, गौरव उपाध्याय आदि पत्रकार साथी एवं जनपद के नागरिक मौजूद रहे।

 

इसे भी पढ़ें-Hockey Tournament: अयोध्या, विवेक अकादमी, बाराबंकी और स्पोर्ट्स कॉलेज रहे विजयी

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?