
-
स्वर्णकार सर्राफा एसोसिएशन द्वारा आयोजित हुआ होली मिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह
प्रतापगढ़। Holi Milan 2026: नगर क्षेत्र के रामलीला मैदान निकट स्थित एक मैरिज हॉल में स्वर्णकार सर्राफा एसोसिएशन द्वारा होली मिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एशोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष सोनी व संरक्षक अश्वनी कुमार सोनी के नेतृत्व में हुआ।
इसे भी पढ़ें- Women’s Day 2026: प्रतापगढ़ में चमकी बेटियों की प्रतिभा, प्रेमलता सिंह ने किया सम्मान
एक दूसरे को लगाया गुलाल
इस मौके पर उपस्थित समाज के लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर बधाइयां दी। कार्यक्रम के दौरान समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। संगठन के अध्यक्ष सुभाष सोनी ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता,आपसी भाईचारा और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना रहा है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए एसोशिएशन के संरक्षक अश्वनी सोनी ने कहा कि रंगों के इस पावन पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित ऐसे कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को और अधिक मजबूत करते हैं। साथ ही प्रतिभावान बच्चों एवं युवाओं का सम्मान करना उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरणादायक कदम है।
इस मौके पर मीडिया प्रभारी सूरज सोनी,प्रदीप सोनी, रोहित सोनी मिसिरपुर,विजय सोनी आजाद,विनय सोनी , शीतला प्रसाद सोनी, अनुराग सोनी, जयदीप सोनी, आलोक सोनी, मोनू सोनी, विरेन्द्र सोनी, नन्दन सोनी, कुलदीप सोनी रामपुर बावली, रामचन्द्र सोनी, लवकुश सोनी, सजन लाल सोनी, अयोध्या सोनी, रिंकू सोनी नासिक, राकेश सोनी, रोहित सोनी नेवादा, अरविन्द सोनी सैफाबाद, बिन्देश्वरी सोनी, अभिषेक सोनी, शिवकुमार सोनी, निहाल सोनी, संजय सोनी, सोनू सोनी, दिनेश सोनी, गोविन्द सोनी, राजेन्द्र सोनी, कृष्ण कुमार सोनी और अनिल सेठ सहित समाज के आदि मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें- Holi Milan 2026: आपसी सौहार्द और भाईचारा को बढ़ाता है होली का पर्व- रामलखन









Users Today : 44

