
प्रतापगढ़। Samrat Ashok Jayanti: समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपाइयों ने सम्राट अशोक महान की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।इस मौके पर एक संगोष्ठी का आयोजन जिला उपाध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय की अध्यक्षता व पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष मनीष पाल के संचालन में आयोजित किया गया।
इसे भी पढ़ें- Women’s Day 2026: प्रतापगढ़ में चमकी बेटियों की प्रतिभा, प्रेमलता सिंह ने किया सम्मान
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान मौर्य वंश के तीसरे शासक थे। उन्होंने भारतीय उपमहाद्वीप के सबसे बड़े साम्राज्य पर शासन किया। कलिंग युद्ध के नरसंहार के बाद उन्होंने बौद्ध धर्म अपनाकर अहिंसा, प्रेम और करुणा का मार्ग अपनाया, और अपनी प्रजा की भलाई के लिए अनेक सार्वजनिक कार्य किये।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष निसार अहमद, कोषाध्यक्ष अश्वनी सोनी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रामबहादुर पटेल, उत्तम सिंह, विक्रांत सरोज, यदुराज सिंह, विकास यादव, मोहनलाल यादव, विजय गौतम, प्रदीप यादव, राजीव विश्वकर्मा, राजेश यादव, मो. वारिस, मो. इदरीश, हमजा खान सहित आदि रहे।
इसे भी पढ़ें- Junior Bar Association: अधिवक्ता संवैधानिक मूल्यों का करें पालन और कराएं- न्यायमूर्ति नीरज तिवारी









Users Today : 6

