
-
सपा की सम्पन्न हुई मासिक बैठक’
प्रतापगढ़। Mission 2027: सपाइयों की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय की अध्यक्षता व महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी के संचालन में हुई। बैठक में मुख्य एजेंडा मतदाता सूची में नाम शामिल कराये जाने एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 14 अप्रैल को सेक्टरवार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाये जाने पर चर्चा हुई।
इसे भी पढ़ें- Pratapgarh News: वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों को वस्त्र देकर किया सम्मानित
बैठक सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, नेतागण अपने-अपने बूथों की मतदाता सूची का पुनिरीक्षण कर छूटे हुए नामों को सम्मिलित करवाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर बाबासाहेब डॉ.भीमराव जी की फोटो पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए समाजवादी विचारों को जन-जन पहुंचायें। साथ ही 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथवार बैठक कर समाजवादी पार्टी की सरकार में हुए विकास कार्यों को जनता के बीच रखें और 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने की अपील करें।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भईयाराम पटेल, अनिल यादव, गुलफाम खान, सांसद प्रतिनिधि बीएल वर्मा, जावेद अख्तर, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष मनीष पाल, डॉ.शेरबहादुर यादव, अनिल मौर्या, शहरे आलम, अरूण पाल, धीरज यादव, नगर अध्यक्ष निसार अहमद, विजय पाल, डॉ.रामबहादुर पटेल, रामधन यादव, अहमद अली,उदय प्रताप वर्मा, शिवकुमार सोनी, मो.साहिल, राजीव विश्वकर्मा, प्रेम यादव, सोनू यादव, कामता पटेल, राहुल चौधरी, मुस्तफा जाफरी, विज्ञान यादव, अनुज यादव, विकास यादव, कृष्ण कुमार तिवारी, अब्दुल हई, राजबहादुर यादव, मो.असलम, शिवशंकर भुर्जी, आदम अली कुरैशी, विजय पाल सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें- Farewell Ceremony: समय के सदुपयोग और निरंतरता से ही मिलता है लक्ष्य- राम प्रकाश






Users Today : 12

