Home » उत्तर प्रदेश » Pratapgarh News: प्रतीक यादव का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति- सांसद

Pratapgarh News: प्रतीक यादव का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति- सांसद

[the_ad id="14540"]
Pratapgarh
  • सपाइयों ने व्यक्त किया शोक 

प्रतापगढ़। Pratapgarh News: समाजवादी परिवार के युवा और ऊर्जावान व्यक्तित्व प्रतीक यादव के असामयिक निधन पर प्रतापगढ़ के सपा सांसद डॉ. शिवपाल सिंह पटेल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक बताते हुए दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसे भी पढ़ें- Ghazipur Incident: गाजीपुर कांड के विरोध में प्रतापगढ़ में फूटा गुस्सा, विश्वकर्मा समाज ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा

​सांसद ने अपने शोक संदेश में कहा कि प्रतीक यादव ने अपने सरल स्वभाव, सामाजिक सरोकारों और जनसेवा की अटूट भावना से बहुत कम समय में समाज में एक विशिष्ट पहचान बनाई थी। उनका इस तरह असमय चले जाना न केवल उनके परिजनों के लिए, बल्कि पूरे समाज और उनके शुभचिंतकों के लिए एक ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई संभव नहीं है। प्रतीक यादव एक कर्मठ और ऊर्जा से भरे युवा थे। उनके निधन के समाचार से मन अत्यंत व्यथित है।

प्रतीक के निधन पर सपाइयों ने भी शोक संवेदना व्यक्त किया। सासंद कार्यालय पर शोक सभा में जिला उपाध्यक्ष आशुतोष पांडेय,वकार अहमद,मनीष पाल, नगर अध्यक्ष निसार अहमद, सूरज सोनी आदि रहे।

 

इसे भी पढ़ें- Kids Cricket League: किड्स क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का शुभारंभ

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?