
प्रतापगढ़। Death Anniversary: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष आजाद अली पप्पू के नेतृत्व में एकत्रित पार्टी के लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसे भी पढ़ें- PhD Degree: विद्यार्थी परिषद प्रमुख ने हासिल किया पीएचडी उपाधि
इस मौके पर वक्ताओं ने चौधरी चरण सिंह को भारत मां का महान सपूत और किसानों का मसीहा बताते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना पूरा जीवन किसानों, मजदूरों और ग्रामीण समाज के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया था। उनके विचार आज भी देश के किसानों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इसे भी पढ़ें- Ganga Dussehra पर स्वयंसेवकों न हनुमान मंदिर पर चलाया स्वच्छता श्रमदान अभियान






Users Today : 2

