
Shri Krishna Janmotsav पर रंगारंग प्रस्तुतियों में दिखा गोकुल, वृंदावन
अम्बिकापुर। Shri Krishna Janmotsav: कान्हा, ब्रज का छोरा, कन्हैया, माखन चोर, लल्ला के सभी स्वरूप गुरूवार को श्री साई बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दिखा। अवसर था श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पूर्व जन्मोत्सव का। लल्ला के जन्म की झांकी, यमुना पार कर गोकुल पहुंचने का दृश्य, वृंदावन की रास से सभागार गूंज उठा।
इसे भी पढ़ें- Rakshabandhan 2026: सैनिकों के कलाइयों पर सजेंगी अम्बिकापुर की राखियां
कृष्ण के जीवन से लें मानवता का संदेश

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने मां सरस्वती और श्री साई नाथ की तस्वीर पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि योगिधिराज श्रीकृष्ण का जीवन मानवता के लिये संदेश है। श्रीमद्भागवत गीता सिर्फ धर्म्यग्रंथ नहीं है बल्कि जीवन दर्शन है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत

इस अवसर पर बी.एससी बी.एड, कला एवं मानविकी संकाय, लाइफ साईंस विभाग, फिजीकल साईंस विभाग, वाणिज्य एवं प्रबंध विभाग, कम्प्यूटर एंड आईटी विभाग के कलाकारों ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। जय कन्हैया लाल की, बरसाने वाली छोरी, माखन चोर, मधुबन में कन्हैया, राधा की क्यों गोरी… से राधा-कृष्ण का प्रेम सौन्दर्य सभी का भा गया। इस अवसर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें सभी विभाग के विद्यार्थियों ने गो गोविन्दा गो… गो गोविन्दा गो से जलवा दिखाया।
कल्चरल कमेटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी डॉ. जसप्रीत कौर, डॉ. जगमीत कौर, विनीता मेहता, तुलिका सिन्हा, निशा सिंह, विभा तिवारी, साक्षी गोयल, आकांक्षा श्रीवास्तव ने सहयोग किया। इस अवसर पर सभी प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें- Major Dhyanchand Jayanti: खिलाड़ियों ने मनाई मेजर ध्यानचंद की जयंती








Users Today : 51

