
साई कॉलेज में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस
अम्बिकापुर। Teacher’s Day: श्री साई बाबा आदर्श स्नतकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भारत के पहले उप राष्ट्रपति तथा देश के दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन् का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, श्री साई नाथ तथा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन् की तस्वीर पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्राध्यापकों को स्वागत विद्यार्थियों तिलक, गुलदस्ता एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया।
इसे भी पढ़ें- Rakshabandhan 2026: सैनिकों के कलाइयों पर सजेंगी अम्बिकापुर की राखियां
शिक्षक दिवस की बधाई दी

शासी निकाय के अध्यक्ष विजय कुमार इंगोले ने सभी प्राध्यापकों को शिक्षक दिवस की बधाई, शुभकामना देते हुए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन् के योगदान को स्मरण किया। उन्होंने बताया कि दार्शनिक के साथ सर्वपल्ली अच्छे प्रशासक भी थे। वे 1929 में आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में तुलनात्मक धर्मदर्शन के प्रोफेसर, 1931 में आंध्र विश्वविद्यालय के वाईसचांसलर,1937से 1941 तक जार्ज पंचम कॉलेज में प्रोफेसर तथा 1939से 1948 तक काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के चांसलर रहे।
योग्य गुरू को योग्य विद्यार्थी के जरूरत
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एनईपी प्रभारी डॉ. आर.एन शर्मा ने कहा कि शिक्षक के लिए सबसे बड़ा शिक्षा का स्रोत उसका विद्यार्थी ही है। विद्यार्थी के चेहरे से उसकी जरूरतें समझ में आ जाती हैं। उन्होंने कहा कि योग्य गुरू को योग्य विद्यार्थी के जरूरत होती है। गुरू कुम्हार होता है जो विद्यार्थी रूपी घड़े का निर्माण करता है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि आप श्रेष्ठ शिक्षकों के सानिध्य में हैं आपके जीवन और कॅरिअर का बेहतरीन निर्माण होगा।
समाज के दायित्वों का निर्वाह करता है शिक्षक
प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने सभी प्राध्यापकों को शिक्षक दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि विद्यार्थी का जीवन शिक्षक के अनुशासन से प्रारम्भ होता है। डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे एलुमिनाई हमारी पहचान हैं जिस पर हमे गर्व होता है। शिक्षकीय पेशा दुनिया के श्रेष्ठ कार्यों में से एक है। उन्होंने कहा कि शिक्षक वेतनभोगी कर्मचारी नहीं है बल्कि समाज के लिए दायित्वों का निर्वाह करने वाला है। शिक्षक समाज को जितना संस्कारवान बनायेगा, समाज उतना ही संवेदनशील होगा।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि कैप्टन उम्मेद सिंह चरन ने कहा कि शिक्षक और माता-पिता ही हैं जो अपने से ज्यादा सफल विद्यार्थी, पुत्र को देखना चाहते हैं। उन्होंने सभी को शिक्षक दिवस की बधाई दी।
केक काटा, उपहार दिया

शासी निकाय के अध्यक्ष विजय कुमार इंगोले ने सभी प्राध्यापकों के साथ केक काटकर तथा उपहार प्रदान कर शिक्षक दिवस को यादगार बनाया। कार्यक्रम को भुमिका सिंह, माधवी राजवाड़े ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मीनल सिंह, प्रवलीन कौर ने किया। इस अवसर पर देवा श्री गणेशा, कबीर वाणी, शास्त्रीय संगीत, नाट्य प्रस्तुति हुई। सहायक प्राध्यापक ज्योति सिंह ने शिक्षक दिवस पर मार्मिक कविता प्रस्तुत कर सभी को विभोर कर दिया।

छात्रसंघ प्रभारी डॉ. श्रीराम बघेल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रबंधन की ओर से अलका इंगोले, आयुष इंगोले, फिजीकल साईंस विभाग के अध्यक्ष शैलेश देवांगन, लाइफ साईंस विभाग के अध्यक्ष डॉ. अरविन्द तिवारी, शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. दिनेश शाक्य, कम्प्यूटर एंड आईटी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार गुप्ता, वाणिज्य एवं प्रबंध विभाग की प्रभारी डॉ. जसप्रीत कौर तथा सभी प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें- Teachers’ Day 2026: शिक्षक और विद्यार्थियों के रिश्तों में मिठास घोल गया शिक्षक दिवस








Users Today : 83

