
साई स्कूल में मना डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन् का जन्मदिन
अम्बिकापुर। Teachers’ Day 2026: श्री साई बाबा डे बोर्डिंग स्कूल में शनिवार को भारत के पहले उपराष्ट्रपति और देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन् का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष विजय कुमार इंगोले, प्राचार्य प्राची गोयल ने मां सरस्वती तथा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन् की तस्वीर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिक्षकों का स्वागत तिलक लगा कर किया गया।
इसे भी पढ़ें- Rakshabandhan 2026: सैनिकों के कलाइयों पर सजेंगी अम्बिकापुर की राखियां
व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर डाला प्रकाश

स्कूल कैप्टन सत्यम सिंह ने अतिथियों के साथ सभी शिक्षकों का स्वागत करते हुए कहा कि, हम विद्यार्थी खुश हैं कि हमारे भाग्य, जीवन के निर्माता हमारे साथ हैं। शिक्षकों के साथ अपनापन ही गुरू-शिष्य के रिश्ते को मजबूत करता है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष विजय कुमार इंगोले ने कहा कि शिक्षक अपने दायित्वों के साथ हर पल जुड़ा होता है। उसके कार्य की सफलता उसके विद्यार्थी हैं। शिक्षक के दायित्वों का सम्मान प्रत्येक पल होना चाहिए।
यहीं से समाज की नींव मजबूत होती है। उन्होंने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन् के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से अवगत कराया। उन्होंने सभी को उपहार प्रदान कर शिक्षक दिवस की शुभकामना दी।
खेल का हुआ आयोजन

कार्यक्रम को सम्बोधित करती हुई प्राचार्य प्राची गोयल ने कहा कि विद्यार्थी के साथ शिक्षक हमेशा जुड़ा रहता है। स्कूल के शिक्षक कभी विस्मृत नहीं होते हैं। शिक्षकों के कर्तव्य, निष्ठा का सम्मान किया जाना चाहिए। इस अवसर पर शिक्षकों के बीच मनोरंजक खेल का आयोजन हुआ जो काफी रोमांचक रहा। शिक्षिका दीक्षा कुजूर, प्रिया गुप्ता तथा शबा अंजूम ने शिक्षकीय पेशे के संस्मरण साझा किये। विद्यार्थियों ने रंगांरंग प्रस्तुतियों से विभोर कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रबंध समिति की ओर से रेखा इंगोले, अलका इंगोले, भानुशंकर झा, चंदा किरण अम्बस्ट, उद्देश मंडल तथा सभी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें- Shri Krishna Janmotsav: माखन चोर के साथियों ने रास संग फोड़ी मटकी








Users Today : 80

